मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति, सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड में पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल...
सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको कुछ आर्थिक चिंताए सता सकती हैं। लेकिन शेष दिन अच्छे रहेंगे। आर्थिक मामलों में मनोनुकूल सफलता मिल जाएगी। किसी शुभ कार्य में कुछ खर्चे हो सकते हैं। यदि आर्थिक मामलों को लेकर कोई निर्णय लेने जा रहे हैं तो यह एक उचित निर्णय होगा। कोई अनुभवी व्यक्ति इस काम में आपकी मदद कर सकता है। सप्ताहांत भी शुभ रहेगा। यदि पहले से ही कहीं से पैसा मिलने की उम्मीद है तो आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सप्ताहांत में आप कोई लाभदायी सौदा कर सकते हैं।
इस सप्ताह आप अपनी आर्थिक योजना का पालन करेंगे और अनावश्यक व्यय बर्बाद न करें। जोखिम भरा निवेश से बचें । दिया हुआ पैसा समय पर वापस न आने से आपको निराशा होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति सजग रहने की और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपकी प्रगति को अवरुद्ध करने के लिए कई समस्याएं आ सकती हैं। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। उस कार्यों पर ध्यान लगायें जो आपकी विश्वसनीयता को बड़ा सकते है क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों की जाँच रहे हैं।
व्यावसायिक स्थल पर आपकी विशेषता और कार्य कुशलता कठिन परिस्थितियों और समस्याओं को हल करने अति उपयोगी सिद्ध होगी। बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे नौकरीपेशा जातको को अतिरिक्त जिम्मेदारियों के वाहन करने की संभावना है। व्यावसायियों के लिए सप्ताह में काम के सफलतापूर्वक विस्तार करने का प्रखर योग है। आप में से कुछ की दूरदृष्टि और गहन सोच आधुनिक तकनीकों और प्रणालियों का विस्तार करने में बहुत मददगार सिद्ध होगी।
व्यावसायिक क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपकी प्रगति संतोषजनक रहेगी। व्यापारिक गतिविधियों से आपको लाभ हो सकता है। आप एक बड़े अनुबंध को अंतिम रूप देने में आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस अवधि के दौरान, आपको सभी क्षेत्रों से सम्मान मिलेगा। इस सप्ताह भौतिक सुख सुविधाएँ अर्जित करने में व्यय संभव है। अनुभवी लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे।