फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (29 अप्रैल से 5 मई) : जानें धन और व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Mon, 29 Apr 2019 11:13 AM IST
R K Shridhar आर के श्रीधर
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
weekly financial and business horoscope predictions from 29th April to 05th May 2019
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)

शनि 30 अप्रैल, मंगलवार को प्रातः 6:25 बजे वक्री हो रहे हैं तथा कुल 142 दिन की वक्री गति के बाद 18 सितम्बर, 2019 को पुनः मार्गी हो रहे हैं। सूर्य पुत्र शनि समस्त ब्रह्मांड के न्यायाधीश कहे जाते हैं। कई लोगों का मानना है कि जातक के जीवन में मुश्किलें और बाधाएं खड़ी करने का काम शनि महाराज करते हैं। लेकिन, वास्तव में शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं।



शनि का गोचर, साढ़ेसाती और महादशा का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है, क्योंकि इसके प्रभाव से मनुष्य के जीवन में बड़े परिवर्तन होते हैं, जैसे शादी, नौकरी, व्यवसाय, संतान आदि। हालांकि ये परिवर्तन सुखद और दुखद दोनों हो सकते हैं। यदि संक्षेप में देखा जाय तो शनि के वक्री होने से कारोबार में मंदी का समय रहेगा, राजनीतिक दलों के बीच मतभेद बढ़ेंगे, मौसम बहुत परिवर्तनशील रहेगा, आंधी तूफ़ान आएगा, अशांति का माहौल आदि फल अनुभव में आए हैं। साथ ही शेयर बाजार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहती है। कुम्भ, वृषभ और तुला राशि को लाभ मिल सकता है। शनि का प्रभाव मनुष्य के करियर और आजीविका पर स्पष्ट रूप से पड़ता है।
                   
बुध शुक्रवार, 3 मई को संध्या समय 5:12 बजे राशि परिवर्तन करते हुए मेष में प्रवेश करते हैं, जहां उच्चस्थ सूर्य गोचर कर रहे हैं। बुध को युवराज माना जाता है, जो बुद्धि के करक होते हैं। अपने नीचत्व से निकल जाने के कारण बुद्धि कौशल, वाकपटुता और समझने की शक्ति में निश्चित विकास होगा। ऐसे में देखते हैं वर्तमान गोचर विभिन्न राशियों पर क्या डालते हैं:

Trending Videos
weekly financial and business horoscope predictions from 29th April to 05th May 2019
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)

मेष

राशि स्वामी मंगल धनभाव से गोचर कर रहे हैं। धनभाव के स्वामी शुक्र उच्च का होकर नीच के बुध के साथ व्यय भाव में हैं। लाभ भाव के स्वामी शनि वक्री होकर केतु के साथ भाग्य भाव में युति से हैं। उच्च के सूर्य आपकी राशि में हैं। अष्टम स्थान से धन भाव पर वक्री गुरु की दृष्टि है। यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने की संभावना है। सप्ताह के शुरुआत में भूमि और भवन संबधी कार्यो में लिए गये निर्णय लाभदायक साबित होंगे। अपने निर्णयों से विचलित ना हों, अवश्य लाभ होगा।

किसी जल्दबाजी में ना रहें, याद रखें समय आने पर ही कार्यों का फल मिलता है। जरुरत है केवल अपने काम में ध्यान लगाने की कोशिश करते रहने की। साझेदारी में काम करने वालों को थोड़ी ग़लतफ़हमी हो सकती है और आपसी सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। अभी आप सभी आर्थिक दबावों को झेल सकते हैं और आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त कर सकते हैं। वाणिज्य-व्यापार करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है, व्यापार को बढ़ाने के लिए नये लोगों से बातचीत हो सकती है, जिससे व्यापार में लाभ हो सकता है। आप छोटे-छोटे बदलाव करें, अटके काम पूरे होंगे।

07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें 

weekly financial and business horoscope predictions from 29th April to 05th May 2019
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)

वृषभ

आपका राशि स्वामी शुक्र उच्च का होकर नीच के बुध के साथ लाभ भाव में युति बना रहे हैं। मंगल आपकी राशि में विराजमान हैं। लाभेश गुरु महाराज सप्तम भाव में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। आर्थिक प्रगति होगी एवं व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। इसके अलावा खर्च में भी वृद्धि होगी। अपनी वित्तीय स्थिति की समीक्षा कर योजनाबद्ध ढंग से वित्तीय आयोजन करें अन्यथा आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है एवं महत्वपूर्ण कार्य अधर में अटक सकते हैं। स्थायी संपत्ति में निवेश करना अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फिलहाल किसी भी प्रकार का कदम न उठाएं, अन्यथा मामले पहले से ज्यादा बिगड़ सकते हैं।

परिश्रम और प्रयास द्वारा आप सफलता और धन प्राप्त कर सकते हैं। सरकार के साथ व्यवहार साफ-सुथरा रखना आवश्यक है। जो लोग कला के क्षेत्र से संबंधित कार्यों में शामिल हैं, उनके लिए यह समय सफलता और प्रसिद्धि लेकर आएगा। इसके साथ ही प्रबंधन परामर्श और फैशन कला आदि से जुड़े लोगों को लाभ होगा। व्यावसायिक स्तर पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यदि कोई काम रुका हुआ है, तो प्रयासरत रहें, बात बन सकती है। यदि किसी नई परियोजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिये यह समय उचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly financial and business horoscope predictions from 29th April to 05th May 2019
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)

मिथुन

आपका राशि स्वामी बुध कर्मभाव में नीच का होकर विराजमान हैं, जहां शुक्र भी उच्च का होकर गोचर में हैं। धनेश चन्द्रमा आपके नवम भाव से एकादश भाव तक गोचर करेंगे। राहू आपकी राशि में ही उपस्थित हैं। लाभेश मंगल व्ययभाव में हैं। अपनी कार्य क्षमताओं को बढ़ाएं और मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। साथ ही आलस्य का भी त्याग करें। सुदूर यात्रा का योग बहुत प्रबल है, जिसमे खट्टे-मीठे दोनों तरह के अनुभव होंगे। ज़मीन-जायदाद से सम्बंधित आपके कार्य पूर्ण होंगे। नए वाहन के खरीदने का योग भी अत्यंत प्रबल है।

आर्थिक मामलों में समय लगातार चुनौतीपूर्ण बना हुआ है अतः अत्यधिक सावधानी बरतें, किसी के समझाने पर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं जिसका परिणाम आगे चलकर अच्छा नहीं होगा। लेकिन आत्मबल और अपने पुरुषार्थ के बल पर कुछ उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से थोड़ा सतर्क रहें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही सोच-समझकर अपना बजट बनाएं। वाणिज्य-व्यापार में इस समय कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावना बनती है। लेकिन कार्यक्षेत्र की राजनीति से आप परेशान हो सकते हैं। आप अपने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब रह सकते हैं। आप अपने काम में लगे रहें और इन छोटी-मोटी समस्याओं के कारण अपना संतुलन ना खोएं।

विज्ञापन
weekly financial and business horoscope predictions from 29th April to 05th May 2019
Weekly Horoscope (29 April to 05 May 2019)

कर्क

सोमवार को राशि के स्वामी चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं और सप्ताहांत में दशम  भाव से गोचर करेंगे। धनभाव के स्वामी सूर्य कर्मभाव में उच्च का होकर विराजमान  हैं। लाभ भाव के स्वामी शुक्र उच्च का होकर नवम भाव में नीच के बुध के साथ विराजमान है। इस समय आप अपने पराक्रम, अनुभव, निपुणता और आत्मविश्वास से आर्थिक परिणामों में स्थिरता बनाए रखने में सफल होंगे। विदेश से सम्बन्ध रखने वाले व्यवसायियों को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अवसर प्राप्ति का समय है। वैसे कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी आपके लिए असहज स्थिति पैदा कर सकते हैं।

आपका शानदार काम ही लोगों को आपका असली मूल्य बताएगा। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आपके उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को जरूर पहचानेंगे और कोई नया अवसर आपको ही देंगे। वाणिज्य-व्यवसाय वालों को अकारण किसी भी वाद-विवाद से बचना चाहिए। समझदारी से उठाया गया एक छोटा सा कदम दुश्मनी को दोस्ती में बदल सकता है। व्यावसायिक स्तर इस सप्ताह लक्ष्यों को हासिल करना आपके लिये चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन अंततः आप सफल होंगे। साझेदारी में व्यवसाय करने वाले यदि अपने पार्टनर को किसी तरह से धोखे में रखेंगे तो पोल खुल सकती है अन्यथा कोई दिक्कत नहीं है। थोड़ा सजग और सकारात्मक रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed