इस हफ्ते सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह की स्थिति बदल रही है। साथ ही चन्द्रमा का गोचर कन्या, तुला और वृश्चिक राशि में होगा। ग्रहों की इस स्थिति में जहां कई राशियों में परेशानी दिख रही है वहीं तीन राशि ऐसी है जिन्हें इस हफ्ते कहीं से धन लाभ मिलने की संभावना दिख रही है। देखिए आपकी राशि पर इस हफ्ते ग्रहों का कैसा प्रभाव है।
मेष राशिः कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आपको थोड़ा संयम से काम लेने की जरुरत है। पिछले कुछ समय से जिस परेशानी से आप घिरे हैं फिलहाल उसके बनी रहने के आसार हैं हालांकि किसी करीबी से संभावित मदद आपको कुछ राहत दे सकती है। व्यवसायी जातकों के लिये परेशानी वाली कोई बात नजर नहीं आ रही आपको अपनी मेहनत का अपेक्षाकृत फल मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहने व आपके काम की तारीफ होने की संभावना है लग्न से अपना काम करते रहें। आपका दापंत्य जीवन भी इस सप्ताह सुखद रहने के आसार हैं। संतान की ओर से भी आपको संतुष्टि मिल सकती है। सप्ताहांत पर आपकी परेशानी का समाधान भी आपको मिल सकता है।
वृष राशिः खर्च पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है
आपके लिये यह सप्ताह गिले-शिकवों को दूर करने का समय लेकर आया है। यदि किसी परिजन, किसी दोस्त या फिर अपने किसी बहुत ही करीबी से आपका मनमुटाव चल रहा है तो इस सप्ताह आपके संबंध फिर से मधुर होने की प्रबल संभावना है। हालांकि इसके लिये आपको भी प्रयास करना होगा और यदि गलती आपकी तरफ से हुई है तो उसे स्वीकार करने में किसी प्रकार का हर्जाना नहीं है। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में कुछ नए लोगों से परिचय होने की भी संभावना है। अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये यह सप्ताह एक सुनहरी यादगार साबित हो सकता है। आर्थिक तौर पर आपको अपने खर्च पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
मिथुन राशिः इस हफ्ते संभलकर रहना होगा
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये यह सप्ताह रुमानियत भरा हो सकता है, अपने साथी के साथ और साथी की याद आपको व्यस्त रखे इसकी पूरी संभावना है। लेकिन अपनी ख्याली दुनिया को बाहर छोड़कर ही काम में लगें तो बेहतर होगा अन्यथा आपके काम का तो काम तमाम होगा ही आपका नाम भी बदनाम हो सकता है। पारिवारिक समस्या का समाधान हो सकता है। व्यवासायी व्यक्तियों को थोड़ी सतर्कता रखने की आवश्यकता है कहावत है पैर उतने ही पसारो जितनी चादर हो, आप भी काम उतना ही हाथ में लें जितना आप समय पर दे सकें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है।
कर्क राशिः सहकर्मियों के साथ किसी तरह के वाद-विवाद में न ही पड़ें
इस सप्ताह आप विचारों की कशकमश में रह सकते हैं, इस समय अपने विचारों का मंथन करते रहें लेकिन उन्हें किसी पर प्रकट न होने दें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी तरह के वाद-विवाद में न ही पड़ें तो बेहतर रहेगा यदि बहुत ही जरुरी लगे तो अपनी बात बहुत नपे-तुले शब्दों में शालीनता के साथ कहें। कठिन परिस्थितियों में धैर्य से काम लेना भी सुलझे हुए व्यक्ति की खासियत होती है आपके लिये भी अपनी इस खासियत को दिखाने का यह उचित समय हो सकता है। आपका रोमांटिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।