फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हफ्ते प्रेमी इन राशि वालों को ऐसा सरप्राइज देगा मूड बन जाएगा

Fri, 10 Jun 2016 12:45 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री Updated Fri, 10 Jun 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 10  to 16 june
मेष राश‌ि
मेष राशि: 

प्रेम प्रसंगों की बात की जाए तो यह सप्ताह आपके ल‌िए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रेमी का दिमाग भी सातवें आसमान पर पहुंच सकता है, जिससे आप समय को बुरा भला कह सकते हैं। प्रेमी का व्यवहार आपकी समझ से परे होगा जिससे आप खुद को बीच मंझदार में फंसा महसूस कर सकते हैं और इससे निकलने का कोई रास्ता भी आपको सुझाई नहीं देगा। ऎसी स्थिति में आपको शांत रहकर समय पर सब कुछ छोड़ देना चाहिए। आप प्रेमी को भी कुछ समय के लिए नजर अंदाज करें। जो लोग नया संबंध आरंभ करना चाह रहे हैं उन्हें इस सप्ताह किसी तरह का जोखिम नही लेना चाहिए। सप्ताहांत में कुछ मनमुटाव भी हो सकता है।

वृष राशि: प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है

weekly love astrology 10  to 16 june
वृष राश‌ि

प्रेम संबंधों में जो ताजगी और उत्साह आप पहले रखते थे उसमें कुछ कमी इस सप्ताह रह सकती है। इसका कारण आपका आलसीपन भी हो सकता है। शरीर को बेजान सा महसूस कर सकते हैं और प्रेमी के साथ कहीं भी जाने का कोई प्लान बनाने के मूड में आप नहीं रहेगें। इससे प्रेमी की नाराजगी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। प्रेमी आप पर हावी रह सकता है और आप उसके सामने सभी हथियार डालते नजर आएंगे क्योंकि आप किसी तरह की कोई बहसबाजी करने के मूड में नहीं होगें। चुपचाप प्रेमी की बातों को सुनना ही आपको अच्छा लगेगा। उसकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास आप बातों से कर सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आप घूमने जाने का प्लान तो बना सकते हैं लेकिन बाद में अचानक आप सब कुछ चौपट भी कर सकते हैं और घर पर रहकर ही समय बिताना आपको रुचिकर लग सकता है।

मिथुन राशि: प्रेमी सप्ताहांत में आपको सरप्राईज दे सकता है

weekly love astrology 10  to 16 june
म‌िथुन राश‌ि

आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभ उत्साहपूर्ण रहेगा लेकिन दूसरे ही दिन आप कुछ घरेलू समस्याओं में उलझ सकते हैं। प्रेमी के साथ बनाए प्रोग्राम भी आपको रद्द करने पड़ सकते है। आप मानसिक तनाव से भी गुजर सकते हैं। मन में परेशानी बनी रह सकती है जिससे आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। आपके मूड को तरोताजा करने के लिए आपका प्रेमी सप्ताहांत में आपको सरप्राईज दे सकता है। सप्ताहांत में आपका प्रेम संबंध अपनी चरम सीमा तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राशि: आपको ठंडे दिमाग से अपने संबंधों पर विचार करना चाहिए

weekly love astrology 10  to 16 june
कर्क राशि

आप दोनों के मध्य किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है और यह कब विकराल रुप ले जाएगी आपको पता ही नहीं चल पाएगा।दोनों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं होगा क्योंकि आप दोनों ही अपनी जिद पर डटे रहेगें, इससे आप प्यार से कोसों दूर हो जाएंगे। कोई मित्र भी आप दोनों का बीचबचाव नही करा पाएगा। आप केकड़े की भाँति अपनी बात पर अडिग रहेगें जिससे स्थिति सुधरने की बजाय बदतर ही होती जाएगी। आपको ठंडे दिमाग से अपने संबंधों पर विचार करना चाहिए, ना कि एक ही झटके में उसे तोड़ देना चाहिए। सप्ताहांत तक आप दोनों का गुस्सा शांत होने की संभावना बन सकती है तब आपको एक-दूसरे की कमी भी सता सकती है।

विज्ञापन

सिंह राशि: सप्ताह का अंत सुखद रह सकता है

weekly love astrology 10  to 16 june
स‌िंह राश‌ि

सिंह राशि: 
यदि आपको खुद पर ही भरोसा नहीं है कि आपको किस दिशा में जाना है और क्या आपकी चाहत है तब आप प्रेमी जीवन को हरा-भरा कैसे बनाए रख सकते हैं।आप प्रेमी से अपेक्षा रखते हैं कि वह एकदम परफेक्ट रहें लेकिन अपनी ओर भी झाँकने का प्रयास करें कि आप कैसे रहते हैं।क्या आपका व्यवहार निरंकुश नहीं है? आप पहले खुद को टटोलकर देखें फिर किसी ओर पर अंगुली उठाएँ।जब तक आप स्वयं का आंकलन नहीं कर लेते हैं तब तक आपको प्रेमी जीवन को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए।अपने प्रश्नों का हल खोजें फिर आप प्रेमी से कुछ उम्मीद करें। सप्ताह की शुरुआत फजूल खर्चों से हो सकती है जिसकी वजह से आप परेशान हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है और तब आपका मूड भी खिला रह सकता हैं क्योंकि अब आप प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed