भारतीय ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नया साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरु होता है जो इस वर्ष 8 अप्रैल को है। नववर्ष के पंचांग में जो ग्रह स्थिति बनी है उसके अनुसार आपके लिए 2017 मार्च तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा। क्या इस साल आपको अधिक लाभ मिलेगा या होगी हानि। मानसिक परेशानी रहेगी या होगी खुशियों की बरसात। जानिए क्या कहता है नए साल का पंचांग आपकी राशि के लिए।
विक्रमी संवत् 2073 में किस राशि वालों को लाभ मिलेगा किसे होगा नुकसान
मेष राशिः आपके लिए यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आपको आकस्मिक लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में आपकी स्थिति बढ़िया रहेगी उन्नति और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य आपको किसी खेल, प्रतियोगिता, लॉटरी के माध्यम से भी लाभ दिला सकता है। जमीन और मकान संबंधी मामलों में आपका व्यय हो सकता है यानी जो लोग जमीन या मकान खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष बढ़िया रहेगा। लेकिन इस साल भाग दौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
विक्रमी संवत् 2073 में किस राशि वालों को लाभ मिलेगा किसे होगा नुकसान
वृष राशिः आपकी राशि के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। धन लाभ के मामले में वर्ष मध्यम रहेगा लेकिन खर्च अधिक होने से बजट का ध्यान रखना होगा। संभव है कि इस वर्ष आपको अपनी जमा पूंजी से भी खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों में छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ दें तो पूरा साल आपके लिए ठीक रहेगा।
विक्रमी संवत् 2073 में किस राशि वालों को लाभ मिलेगा किसे होगा नुकसान
मिथुन राशिः इस राशि के व्यक्तियों के लिए यह संवत् पारिवारिक मामलों में सुखद रहेगा। नौकरी व्यवसाय में भी स्थिति ठीक रहेगी लेकिन धन के मामले में स्थिति कुछ कमजोर दिख रही है क्योंकि इस बार आय के मुकाबले आपका खर्च अधिक रहेगा जिससे आपकी जमा पूंजी पर असर पड़ेगा। समझदारी से काम करेंगे तो खर्च अच्छे कामों में होने से खुशी मिलेगी।
विक्रमी संवत् 2073 में किस राशि वालों को लाभ मिलेगा किसे होगा नुकसान
कर्क राशिः इस संवत् में आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण आपको चिकित्सा पर खर्च करना होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी मनमुटाव या अन्य कारण से तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा।