फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल बनेगा चंद्रमा-मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों के लिए करियर-कारोबार में उन्नति के अवसर

Sat, 03 Oct 2026 02:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 03 Oct 2026 02:36 PM IST
सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मन के कारक ग्रह चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करने के साथ गुरु और मंगल संग युति करेंगे जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। जिससे तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। 

विज्ञापन
moon transit 2026 mars moon conjunction in cancer and make mahalaxmi rajyog these zodiac sign will be lucky
महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : amar ujala

वैदिक पंचांग के अनुसार, मन के कारक ग्रह चंद्रमा 4 अक्तूबर 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जो इस राशि में 6 अक्तूबर तक रहेंगे, फिर इसके बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर करने से एक साथ कई तरह के गोचर बनेंगे। दरअसल ज्योतिष में चंद्रमा ऐसे ग्रह हैं जो सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह हैं और यह एक राशि में करीब ढाई दिन रहते हैं और किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते हैं। 4 अक्तूबर को चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर मंगल और गुरु पहले से विराजमान हैं। इस तरह चंद्रमा-मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग और गुरु-चंद्रमा की युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है। चंद्रमा के द्वारा डबल गोचर करने से कुछ राशियों के आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ नौकरी-व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर करने से किन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। 

moon transit 2026 mars moon conjunction in cancer and make mahalaxmi rajyog these zodiac sign will be lucky
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि पर महालक्ष्मी राजयोग का प्रभाव
वृषभ राशि पर मंगल-चंद्रमा की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रह सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपको नए-नए तरह के संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यापार में इस दौरान कोई अच्छा और जबरदस्त मुनाफा हासिल हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम फिर से वापस मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग हैं। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लेन-देन में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

moon transit 2026 mars moon conjunction in cancer and make mahalaxmi rajyog these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर महालक्ष्मी राजयोग का प्रभाव
कर्क राशि वालों के लिए महालक्ष्मी और गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ, लाभकारी और सफलता से भरा हुआ होगा। आपकी राशि के लग्न भाव में इस राजयोग का निर्माण होगा जिससे आपके आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाले समय अच्छा और शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कठिन कार्यों को धैर्य और संयम के साथ करने से आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वैवाहिक और प्रेम जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
moon transit 2026 mars moon conjunction in cancer and make mahalaxmi rajyog these zodiac sign will be lucky
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि पर महालक्ष्मी राजयोग का प्रभाव
मीन राशि वालों के लिए महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ, अच्छा और खास रहेगा। रचनात्मक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी जिससे आप अच्छी सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। आमदनी के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में खुशियों की बौझार होगी। 

बुध-मंगल की 90 डिग्री की स्थिति से बना केंद्र दृष्टि राजयोग, इन 4 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

विज्ञापन
moon transit 2026 mars moon conjunction in cancer and make mahalaxmi rajyog these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर महालक्ष्मी राजयोग का प्रभाव
तुला राशि वालों पर मंगल-चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ और अच्छा साबित होगा। इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी। आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आमदनी में इजाफा होगा और जिन लोगों के नौकरी में कुछ दिक्कतें चल रही थी अब उनको इससे निजात मिल सकती है। मान-सम्मान और नौकरी में बेहतर योग बनेंगे। व्यापार में आपकी रणनीतियां बहुत ही कारगर रहेंगी। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed