फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit June 2021: होने जा रहा है शुक्र का राशि परिवर्तन, इन चार राशि वालों की बढ़ने वाली है धन-दौलत

Wed, 16 Jun 2021 07:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 16 Jun 2021 07:03 AM IST
विज्ञापन
Venus Transit June 2021 Venus transit in cancer these 4 signs to get benefits
शुक्र का कर्क राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला

धन, ऐश्वर्य, सुंदरता, भौतिक सुख आदि देने वाले शुक्र ग्रह 22 जून को मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में 17 जुलाई 2021 तक स्थित रहेंगे। कर्क चंद्र ग्रह की राशि है और शुक्र चंद्र ग्रह को अपना शत्रु मानता हैं इसलिए कर्क राशि में शुक्र का फल बहुत ज्यादा शुभ नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह लगभग 23 दिनों तक एक राशि में स्थित रहते हैं। इसके बाद ये राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ये दोनों शुक्र की राशियां हैं। शुक्र देव कन्या राशि में नीच के माने जाते हैं। जबकि मीन में यह उच्च के होते हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो तो ऐसे जातक अपने जीवन में समस्त प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद प्राप्त करते हैं। ऐसे लोगों का जीवन ऐशो आराम से बीतता है। शुक्र के कर्क राशि में गोचर से चार राशि के जातकों को शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ये चार राशियां इस प्रकार हैं...

Venus Transit June 2021 Venus transit in cancer these 4 signs to get benefits
मेष राशि

शुक्र का यह गोचर मेष राशि के जातकों शानदार परिणाम लेकर आएगा। इस अवधि में आपके सुखों में वृद्धि होगी। धन-जायदाद में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस समय आप घर अथवा वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। परिवार वालों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का मन करेगा। आर्थिक रूप से आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं जिससे आपको लाभ मिलने के आसार होंगे। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है।

Venus Transit June 2021 Venus transit in cancer these 4 signs to get benefits
मिथुन
मिथुन राशि

इस अवधि में धन बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में मजबूती आएगी। किसी को दिया गया धन वापस मिल सकता है। आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। विदेशों में निवेश से भी लाभ मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी ये गोचर अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी लाइफ में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। शादीशुदा जातकों को संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस अवधि में आपकी सेहत दुरूस्त रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit June 2021 Venus transit in cancer these 4 signs to get benefits
मकर राशि

शुक्र के गोचर से आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी से मधुर संबंध स्थापित होंगे। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। वहीं नौकरी व्यापार में सफलता मिलेगी। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो उसमें कामयाबी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। वहीं आर्थिक क्षेत्र में भी शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में काम करने वालों को इस दौरान लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। 

विज्ञापन
Venus Transit June 2021 Venus transit in cancer these 4 signs to get benefits
राशि
मीन राशि

शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्य में आप रूचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको हर काम में सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप कुछ नया सीखना चाहते हैं तो वह भी आसानी से सीख सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्य में सफलता मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed