फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुख और वैभव देने वाले शुक्र का सिंह राशि में परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Thu, 24 Sep 2020 10:37 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 24 Sep 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
venus transit in leo on 28 september 2020 effact of all zodiac sign
शुक्र का सिंह राशि में गोचर काल का राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

फलित ज्योतिष के अनुसार जातक के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान ग्रह शुक्र कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके 27 सितंबर की मध्यरात्रि 01 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 23 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक रहेंगे उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सिंह राशि सूर्य की राशि है जिनका शुक्र से परस्पर शत्रुवत सम्बन्ध है इसलिए किसी भी जातक की जन्मकुंडली में यदि शुक्र सिंह राशि में रहते हैं तो बहुत अच्छा फल नहीं दे पाते। जातक के जीवन में भौतिकता का अभाव तथा उदासीनता लाने का प्रयास करते रहते हैं किंतु, जन्मकुंडली में यदि सूर्य की स्थिति अच्छी हो तो शुक्र का दुष्प्रभाव उतना असर कारक नहीं रहता। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच राशिगत संज्ञक तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक कहे गए हैं। इनके सिंह राशि में गोचर काल का राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

venus transit in leo on 28 september 2020 effact of all zodiac sign
राशि

मेष राशि- राशि से पंचम भाव में शुक्र का गोचर मिलाजुला फल कारक रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दृष्टि से तो यह अनुकूल रहेंगे किंतु प्रेम अथवा दांपत्य संबंधी मामलों में नहीं कहे जाएंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। लाभ भाव पर इनकी शुभ दृष्टि के प्रभाव स्वरूप आय के साधन बढ़ेंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने के संकेत। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सदुपयोग करें, उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें।

venus transit in leo on 28 september 2020 effact of all zodiac sign
राशि

वृषभ राशि- राशि चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर करना माता-पिता के लिए स्वास्थ्य संबंधित चिंता तो बढ़ा सकता है किंतु आपके प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है किंतु किसी न किसी कारण से आप मानसिक अशांति का सामना करेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग मिलेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। कर्म भाव पर इनकी पूर्ण शुभदृष्टि के प्रभावस्वरूप सरकार के विभागों में रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in leo on 28 september 2020 effact of all zodiac sign
मिथुन

मिथुन राशि- राशि से तृतीय भाव में शुक्र आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि तो करेंगे ही आपके द्वारा किए गए कार्यों तथा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी। भाइयों में आपसी मतभेद बढ़ सकता है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। भाग्य भाव पर इनकी दृष्टि के प्रभाव स्वरूप धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग।

विज्ञापन
venus transit in leo on 28 september 2020 effact of all zodiac sign
राशि

कर्क राशि- राशि से धनभाव में शुक्र का गोचर आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और दिया गया धन वापस आने के संकेत। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा। मकान-वाहन आदि का क्रय भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है लाभ उठाएं। नए कार्य अथवा व्यापार आरंभ करने की दृष्टि से भी गोचर अनुकूल रहेगा। आयुभाव पर इनकी शुभदृष्टि के प्रभावस्वरूप सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति हर समय सजग रहना पड़ेगा। पैतृक संपत्ति बेचने से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed