फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar: जल्द ही इन 3 राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत, धन और वैभव देने वाले शुक्र ग्रह करने वाले हैं राशि परिवर्तन

Wed, 23 Mar 2022 01:11 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Mar 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
venus transit in aquarius good impact on these zodiac sign benefits in job and business
Shukra Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच प्रभाव के और मीन राशि में उच्च के होते हैं। - फोटो : अमर उजाला

Shukra Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी 9 ग्रह नियमित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों  के राशि परिवर्तन से सभी जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जहां चंद्रमा ढाई दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं वहीं शनिदेव सबसे लंबे समय तक किसी एक राशि में रहते हैं। इस प्रकार सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र लगभग एक महीने के अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शुक्र ग्रह मार्च महीने के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इससे पहले सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह मकर राशि की यात्रा पर है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच प्रभाव के और मीन राशि में उच्च के होते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी ये तीन राशियां...

venus transit in aquarius good impact on these zodiac sign benefits in job and business
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
31 मार्च के बाद आपके लिए शु्क्रदेव का राशि परिवर्तन 11वें भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का यह स्थान लाभ और कमाई का भाव कहलाया जाता है। ऐसे में मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ और लाभ प्रदान करने वाला होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह परिवर्तन की भी वरदान से कम नहीं होगा। नौकरी में मेष राशि के जातकों का कई अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे जिसका इंतजार आपको कई महीनों से था। नौकरी में प्रमोशन और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिल सकता है। आपके बिगड़े हुए कार्य जल्द ही पूरे हो सकते हैं। आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। इसके अलावा जो जातक व्यापार में है उनके लिए मुनाफा मिलने की संभावना है और साझेदारी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। 
venus transit in aquarius good impact on these zodiac sign benefits in job and business
राशि
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है। कुंडली का दूसरा भाव धन का होता है। धन दौलत और सुख प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह आपके कारोबार में जबरदस्त इजाफा दिलाने के संकेत दे रहे हैं। मकर राशि के जातकों की आय में अचानक से वृद्धि के संकेत भी है। बहुत महीनों से अटका हुआ आपका उधार का धन वापस मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in aquarius good impact on these zodiac sign benefits in job and business
Makar Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
जो जातक जॉब में है उनके लिए भी 31 मार्च के बाद का समय बहुत ही लाभ दिलाने वाला रहेगा। नई नौकरी के प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। जिसका इंतजार आपको कई दिनों से था।
विज्ञापन
venus transit in aquarius good impact on these zodiac sign benefits in job and business
Aquarius Horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि 
आपके लिए 31 मार्च के बाद का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शुक्र का कुंभ राशि में गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। शुक्र आपके लग्न में गोचर कर रहे हैं। आपको ऐसे में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिस क्षेत्र में आप अपनी किस्मत आजमाएंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। जमीन-जायदाद में आपको हिस्सेदारी मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस दौरान आपको किसी धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका प्राप्त हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed