फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 फरवरी को शुक्र देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन पांच राशि वालों के धन में होगी वृद्धि

Wed, 17 Feb 2021 06:44 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 17 Feb 2021 06:44 AM IST
विज्ञापन
Venus Transit 2021 Venus in Aquarius know prediction for all zodiac signs
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर 2021 - फोटो : Pixabay

शुक्र ग्रह 21 फरवरी की रात्रि 2 बजकर 19 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र 17 मार्च 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को तुला और वृष राशि का स्वामित्व प्राप्त है। कन्या में शुक्र नीच के माने जाते हैं जबकि मीन राशि इनकी उच्च राशि है। कुंभ राशि के लिए शुक्र ग्रह अति योगकारक होते हैं। इस कारण कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर सुखद समाचार ला सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर शुक्र देव के गोचर का असर क्या पड़ेगा।

Venus Transit 2021 Venus in Aquarius know prediction for all zodiac signs
राशि
मेष राशि

आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। दिया गया धन भी वापस मिलने का योग हैं। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान प्राप्ति के हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। 
 

Venus Transit 2021 Venus in Aquarius know prediction for all zodiac signs
राशि
वृषभ राशि

इस अवधि में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी कलात्मक शक्तियों का विकास होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit 2021 Venus in Aquarius know prediction for all zodiac signs
मिथुन
मिथुन राशि

शुक्र का यह गोचर धर्म-कर्म के मामलों में रूचि बढ़ाएगा। आपकी आध्यात्मिक शक्तियों के जागृत होने का समय है। लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। भाग्योन्नति के साथ साथ नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। 

विज्ञापन
Venus Transit 2021 Venus in Aquarius know prediction for all zodiac signs
राशि
कर्क राशि

आपको इस अवधि में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। यह भी हो सकता है कि आपके गुप्त शत्रु बढ़ें और कार्यक्षेत्र में कहीं न कहीं विवाद उत्पन्न करें। इस अवधि में यात्रा सावधानीपूर्वक करें और अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। जिम्मेदारी का दायरा बढ़ सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रह सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed