फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुख और वैभव देने वाले शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश, किन राशियों के लिए रहेंगे शुभ

Tue, 16 Feb 2021 11:18 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 16 Feb 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
venus transit in aquarius 2021 effact of all zodiac sign
शुक्र मकर राशि की यात्रा समाप्त करके 20 फरवरी की मध्यरात्रि पश्चात 2 बजकर 19 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
सभी प्राणियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिवांश शुक्र मकर राशि की यात्रा समाप्त करके 20 फरवरी की मध्यरात्रि पश्चात 2 बजकर 19 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि के लिए ये अति योगकारक होते हैं अतः कुंभ राशि वालों के लिए सबसे सुखद समाचार है। जिन जातकों की जन्मकुंडलियों में शुक्र अशुभ रहेंगे उनके लिए कहीं न कहीं भौतिक सुखों में कमी तथा दांपत्य जीवन में उथल-पुथल लाएंगे। जिन राशियों के लिए शुभ रहेंगे उनके लिए सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशि तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक  माने गए हैं। इनके कुंभ राशि में प्रवेश का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
venus transit in aquarius 2021 effact of all zodiac sign
राशि

मेष राशि-
राशि से लाभ भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि, लक्ष्मी योग के परिणामस्वरुप कार्य व्यापार में उन्नति होगी। दिया गया धन भी वापस मिलने का योग बनेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। 

venus transit in aquarius 2021 effact of all zodiac sign
राशि

वृषभ राशि-
राशि से कर्मभाव में शुक्र का गोचर करना कई तरह के सुखद परिणाम दिलाएगा। कार्य व्यापार में उन्नति के साथ-साथ पद और गरिमा की वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपकी कलात्मक शक्तियों का विकास होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in aquarius 2021 effact of all zodiac sign
मिथुन

मिथुन राशि-

राशि से भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र धर्म-कर्म के मामलों में रूचि बढ़ाएंगे आपकी आध्यात्मिक शक्तियों के जागृत होने का समय है। लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। भाग्योन्नति के साथ साथ नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बलपर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे।
विज्ञापन
venus transit in aquarius 2021 effact of all zodiac sign
राशि

कर्क राशि-
राशि से अष्टम भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के उतार-चढ़ाव लाएंगे। यह भी हो सकता है कि गुप्त शत्रु बढ़ें और कार्यक्षेत्र में कहीं न कहीं विवाद उत्पन्न करें। इसलिए कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कोई ना कोई ऐसा संयोग अवश्य बनेगा जिससे आपकी सामाजिक पद प्रतिष्ठा और जिम्मेवारियां भी बढ़ेगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed