फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र के राशि परिवर्तन से बनेगा मालव्य महापुरुष राजयोग, इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर

Sun, 03 Aug 2025 02:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 03 Aug 2025 02:46 PM IST
सार

सितंबर के महीने में भौतिक सुख-सुविधा और धन के दाता ग्रह शुक्र अपनी तुला राशि में गोचर करेंगे जिसे मालव्य महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के चलते बना मालव्य राजयोग कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव ला सकता है।

विज्ञापन
venus planet transit in libra and make malavya rajyog these zodiac sign will be lucky
शुक्र के राशि परिवर्तन से बनेगा मालव्य राजयोग - फोटो : amar ujala
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के गोचर करने से कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है , जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। ग्रह समय-समय पर अपनी उच्च और स्वराशि में गोचर करते हैं जिससे राजयोग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि सितंबर के महीने में भौतिक सुख-सुविधा और धन के दाता ग्रह शुक्र अपनी तुला राशि में गोचर करेंगे जिसे मालव्य महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन के चलते बना मालव्य राजयोग कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 

Guru Gochar: देवगुरु बृहस्पति अगस्त में बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

venus planet transit in libra and make malavya rajyog these zodiac sign will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
सितंबर माह में शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से बना मालव्य राजयोग बहुत ही शुभ फलयायी साबित होगा। मालव्य राजयोग आपकी राशि से धन भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपको अचानक से धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहा है। जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। नई नौकरी के अच्छे अवसर आपको मिल सकते हैं। इस दौरान आपको अपने परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। आप अपनी वाणी से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। 
venus planet transit in libra and make malavya rajyog these zodiac sign will be lucky
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग का बनना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपके रुके हुए कामों में गति आएगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर-कारोबार में कुछ नया करने और नया अवसर प्राप्त होगा। शुक्र आपकी राशि से करियर और कारोबार में स्थान परिवर्तन कर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्न करने में कामयाब होंगे। इस दौरान कोई बड़ा मौका आपको मिल सकता है। अच्छी उन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापारी लोगों को कोई नई डील हासिल हो सकती है। 

Saptahik Rashifal (04-10 August): अगस्त के पहले सप्ताह की राशियों पर ग्रहों का असर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
venus planet transit in libra and make malavya rajyog these zodiac sign will be lucky
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। इससे आपकी सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। शुक्र का गोचर आपकी राशि से भाग्य के स्थान पर गोचर होंगे। ऐसे में आपको अपनी किस्मत का साथ मिलेगा। शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से आपकी आय में वृद्धि होगी। जो लोग इस दौरान जमीन या मकान के खरीदने की इच्छा रखते हैं उनके सपने पूरे हो सकते हैं।

Raksha Bandhan 2025: भाई को बांधे राशि अनुसार इस रंग की राखी, होगा भाग्योदय



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed