फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saptahik Rashifal (04-10 August): अगस्त के पहले सप्ताह की राशियों पर ग्रहों का असर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 04 Aug 2025 06:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 04 Aug 2025 06:46 AM IST
सार

Saptahik Rashifal  04-10 august 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

विज्ञापन
Weekly Love Horoscope 04-10 August 2025 Venus Dwigrah Yog Blesses Vrishabha Mithun Tula in Love Life
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : amarujala

Weekly Horoscope (04-10 August): अगस्त माह का पहला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा, लेकिन ग्रहों की वर्तमान स्थिति कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय योग बना रही है, जिनका प्रभाव विभिन्न राशियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। 9 अगस्त को बुध कर्क राशि में उदित होंगे, जबकि मंगल कन्या राशि में रहकर मीन राशि में स्थित शनि के साथ समसप्त और कुंभ राशि में स्थित राहु के साथ षडाष्टक योग बना रहे हैं।


Masik Ank Jyotishfal: अगस्त माह में किस मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मासिक अंक ज्योतिषफल में
इस सप्ताह मिथुन राशि में गजलक्ष्मी राजयोग के साथ-साथ मंगल और अरुण के मध्य नवपंचम राजयोग का भी निर्माण हो रहा है, जो कुछ राशियों को धन, पदोन्नति और भाग्यवृद्धि जैसे शुभ परिणाम दिला सकता है। चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हुए सभी 12 राशियों पर समय-समय पर प्रभाव डालेंगे। ऐसे में यह सप्ताह करियर, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और रिश्तों के लिहाज से कई लोगों के लिए खास साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
August Monthly Horoscope: अगस्त का महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें मासिक राशिफल

Weekly Love Horoscope 04-10 August 2025 Venus Dwigrah Yog Blesses Vrishabha Mithun Tula in Love Life
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
तत्व: अग्नि 
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।

साप्ताहिक राशिफल


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूर्व की भांति सामान्य फलदायी रहेगा। आपकी रोज़ी-रोज़गार पूर्ववत चलते रहेंगे। कठिन परिश्रम और प्रयास की बदौलत आप अपनी आय के स्रोतों में वृद्धि करते हुए नजर आएंगे।

सप्ताह की शुरुआत में करियर या कारोबार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उन्हें दूर करते हुए संतुलन बनाए रखेंगे। सप्ताह के मध्य तक हालात आपके नियंत्रण में होंगे। इस समय के दौरान किसी नए काम से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। कारोबारी यात्राएं सुखद और सफल रहेंगी। किसी बड़ी संस्था या व्यवसायी के साथ डील करने के योग बन सकते हैं। यह समय टारगेट ओरिएंटेड और कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कार्यों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है।

यदि आप स्थायी संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय लेने की सोच रहे हैं तो अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रियजन के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। लव लाइफ सामान्य गति से चलेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। संतान की उपलब्धियों से मान-सम्मान बढ़ेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Weekly Love Horoscope 04-10 August 2025 Venus Dwigrah Yog Blesses Vrishabha Mithun Tula in Love Life
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।

साप्ताहिक राशिफल


वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रह सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे आप निजी समस्याओं को सुलझाने के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। ऐसे में साथी-संगी या शुभचिंतकों से अपेक्षित सहयोग मिलना मुश्किल हो सकता है, जिससे मन खिन्न रह सकता है।

सप्ताह के मध्य में सेहत संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। उत्तरार्ध में आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा, जिससे वित्तीय असंतुलन उत्पन्न हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस समय व्यर्थ की बातों में समय नष्ट करने से बचना चाहिए। यदि आप किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो परिश्रम में कोई कमी न रखें, वरना परिणाम निराशाजनक हो सकता है।

इस सप्ताह घरेलू समस्याएं बाहर न ले जाएं और बाहरी समस्याएं घर में न लाएं। सप्ताह के अंतिम चरण में किसी पारिवारिक सदस्य के साथ अनबन हो सकती है। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और प्रेम संबंधों में दूरी आने की आशंका है।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा करें और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Love Horoscope 04-10 August 2025 Venus Dwigrah Yog Blesses Vrishabha Mithun Tula in Love Life
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।

साप्ताहिक राशिफल


मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी पूर्व की भांति शुभता और सौभाग्य लिए रहेगा। करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलती रहेगी। व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियां सामान्य गति से चलती रहेंगी।

सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी कारोबारी डील हो सकती है जिससे भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। व्यावसायिक यात्राएं सफल और फलदायी होंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों ही आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे।

छात्रों के लिए यह सप्ताह पढ़ाई के लिहाज से अच्छा है। मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता बनी रहेगी। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। लोग आपकी सूझबूझ और निर्णयों की सराहना करेंगे। सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज़ गिफ्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें और बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
विज्ञापन
Weekly Love Horoscope 04-10 August 2025 Venus Dwigrah Yog Blesses Vrishabha Mithun Tula in Love Life
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।

साप्ताहिक राशिफल


कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह बातचीत करते समय विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आपकी कही गई बातों को लोग गलत ढंग से ले सकते हैं, इसलिए तर्क देते समय संयम और स्पष्टता बनाए रखें।

सप्ताह की शुरुआत में पुरानी समस्याएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। इस समय शुभचिंतकों और स्वजनों का अपेक्षित सहयोग कम मिल सकता है। सप्ताह का मध्य स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर हो सकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिससे शारीरिक और मानसिक परेशानी बढ़ सकती है।

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें, वरना जुर्माना या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी कार्य में शॉर्टकट से बचें और बिना पूर्ण योजना के अपनी बातों का बखान न करें। उत्तरार्ध में कुछ चीजों पर अनुमान से अधिक खर्च हो सकता है।

लव लाइफ में तनाव हो सकता है। छोटे-छोटे विवाद बड़े झगड़े का रूप ले सकते हैं। एक-दूसरे की गलतियां निकालने के बजाय समझदारी से काम लें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को दूध और जल अर्पित करें एवं पंचाक्षरी मंत्र (“ॐ नमः शिवाय”) की एक माला जपें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed