Valentine's Day 2025: एक साल में 12 महीने होते हैं, जिसमें फरवरी माह प्रेम के लिए जाना जाता है। इस माह में सभी प्रेमी-प्रेमिका जीवनसाथी से अपने प्यार का इजहार करते हुए, एक नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं। आमतौर पर सभी लोग फरवरी आने का इंतजार करते है,और वर्तमान में यह माह जारी है। दरअसल, फरवरी माह की 7 तारीख से 'वैलेंटाइन वीक' की शुरुआत होती है, जो अब समाप्ति की ओर है। इस दौरान 14 फरवरी को सबसे खास और महत्वपूर्ण दिन माना गया है, क्योंकि इस दिन 'वैलेंटाइन डे' मनाया जाता है।
{"_id":"67ac701c1a86464167033121","slug":"valentine-s-day-2025-give-the-gifts-for-your-partner-according-to-zodiac-sign-2025-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine's Day 2025: इस 'वैलेंटाइन डे' पर अपनी राशि के अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Valentine's Day 2025: इस 'वैलेंटाइन डे' पर अपनी राशि के अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट
Wed, 12 Feb 2025 03:40 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 12 Feb 2025 03:40 PM IST
सार
Valentine's Day 2025: एक साल में 12 महीने होते हैं, जिसमें फरवरी माह प्रेम के लिए जाना जाता है। इस माह में सभी प्रेमी-प्रेमिका जीवनसाथी से अपने प्यार का इजहार करते हुए, एक नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं।
विज्ञापन
Valentine's Day 2025
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे पर मेष राशि के लोग जीवनसाथी को लाल रंग का उपहार दे सकते हैं
- फोटो : freepik
राशि के अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट
- वैलेंटाइन डे पर मेष राशि के लोग जीवनसाथी को लाल रंग का उपहार दे सकते हैं। इस दौरान आप लाल रंग के वस्त्र भी भेंट कर सकते है।
- वृषभ राशि वाले वैलेंटाइन डे पर साथी को सफेद, ब्राउन या खाकी रंग की वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं, यह लाभकारी होगा।
सोलमेट को नीले रंग की वस्तुएं गिफ्ट कर सकते हैं।
- फोटो : freepik
- मिथुन राशि के लोग वैलेंटाइन डे पर जीवनसाथी को हरे रंग का कार्ड दे सकते हैं।
- ज्योतिषियों की मानें तो कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है, ऐसे में इस राशि के लोगों को साथी को सफेद रंग का गुलाब देना चाहिए।
- सिंह राशि के लोग वैलेंटाइन डे पर साथी को जुमके या पीले व लाल रंग के फूल दे सकते हैं।
- कन्या राशि वाले सोलमेट को नीले रंग की वस्तुएं गिफ्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे पर लाल या मैरून रंग के कपड़े दे सकते है।
- फोटो : freepik
- तुला राशि के जातक लव पार्टनर को कमल का फूल दे सकते हैं, यह आपके लिए बेहद शुभ हो सकता है।
- वृश्चिक राशि के लोग लव पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर लाल या मैरून रंग के कपड़े दे सकते है।
विज्ञापन
जीवनसाथी को पीले रंग का गुलाब और ड्रेस दे सकते है।
- फोटो : instagram
- धनु राशि के लोग जीवनसाथी को सोने की अंगूठी भेंट कर सकते हैं।
- मकर राशि वाले इस वैलेंटाइन डे पर साथी को नीला गुलाब दे सकते हैं।
- कुंभ राशि के लोग पार्टनर को ड्रेस या फिर कार्ड दे सकते हैं।
- मीन राशि वाले जीवनसाथी को पीले रंग का गुलाब और ड्रेस दे सकते है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।