फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि और शुक्र के बाद 14 मई को गुरु भी होंगे वक्री, जानिए इसका आप पर क्या होगा असर

Wed, 13 May 2020 08:01 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 13 May 2020 08:01 AM IST
सार

  • शनि और शुक्र के बाद गुरु मकर राशि में 14 मई को होगा वक्री
  • देवगुरु बृहस्पति 14 मई की की शाम 07 बजकर 56 मिनट पर 4 माह के लिए वक्री हो रहे हैं
  • गुरु को सृष्टि का आध्यात्मिक ज्ञान प्रदाता कहा गया है

विज्ञापन
vakri guru 2020 vakri guru in makar rashi jupiter in capricorn impact of all rashi
vakri guru 2020: अशुभ गुरु की शांति के लिए ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः, मंत्र का जप करना तथा गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करना उत्तम रहेगा
आजकल अतिचारी होकर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के द्वितीय चरण तथा मकर राशि में गोचर करते हुए देवगुरु बृहस्पति 14 मई की की शाम 07 बजकर 56 मिनट पर 4 माह के लिए वक्री हो रहे हैं, ये पुनः 13 सितंबर की सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर मार्गी होंगे। धनु तथा मीन राशि के स्वामी गुरु का वक्री होना पृथ्वी वासियों विशेष करके केंद्र एवं राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों, साधु-संतो और अन्य आध्यात्मिक गुरुओं के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं, आंधी तूफानों के अधिक से अधिक आने के संकेत है।




Shani Vakri 2020: 11 मई से शनि की उल्टी चाल से किस राशि पर कैसा पड़ेगा असर, जानें यहां
vakri guru 2020 vakri guru in makar rashi jupiter in capricorn impact of all rashi
राशि
मेष राशि- राशि से दशमभाव में गुरु कार्यक्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल बनाएंगे किंतु, शुभ ग्रह होने के फलस्वरूप यह नौकरी में पदोन्नति और स्थान परिवर्तन का भी योग बनाएंगे। नई सर्विस के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन आदि करना शुभ रहेगा।

हथेली पर भाग्यशाली होने के चार निशान, रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
vakri guru 2020 vakri guru in makar rashi jupiter in capricorn impact of all rashi
राशि
वृषभ राशि- राशि से धर्मभाव में बृहस्पति का गोचर आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा तो बढ़ाएगा किन्तु धर्म-कर्म के मामलों में अधिक खर्च होगा। संतान संबंधी चिंता से कुछ मानसिक अशांति रहेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। मकान वाहन से संबंधित क्रय का संकल्प पूर्ण होने के योग।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
vakri guru 2020 vakri guru in makar rashi jupiter in capricorn impact of all rashi
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से अष्टमभाव में बृहस्पति मिले-जुले फल देंगे। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचे। अचल संपत्ति के साथ वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद ना पैदा होने दें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें।
विज्ञापन
vakri guru 2020 vakri guru in makar rashi jupiter in capricorn impact of all rashi
राशि
कर्क राशि- राशि से सप्तमभाव में बृहस्पति का गोचर करना दैनिक व्यापारियों के लिए शुभ रहेगा किंतु, शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें, इस अवधि के मध्य साझा व्यापार आरंभ करने से बचें। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें, शासन सत्ता का सदुपयोग करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed