फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Libra Horoscope 2026: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026 ? पढ़ें पूरे साल का राशिफल

Sat, 01 Nov 2025 07:09 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 01 Nov 2025 07:09 AM IST
सार

Libra Yearly Horoscope 2026: तुला राशि के लोगों के लिए साल 2026 एक बेहतरीन साल साबित हो सकता है। भरपूर मस्ती करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
tula Rashi Varshik Rashifal 2026 Libra Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
Libra Yearly Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

Libra Yearly Horoscope 2026: तुला राशि के लोगों के लिए साल 2026 एक बेहतरीन साल साबित हो सकता है। भरपूर मस्ती करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। छठे भाव में शनि ग्रह अपना प्रभाव देंगे, जो आपको हर कार्य में मदद करेंगे। पंचम भाव में राहु का गोचर प्रेम संबंधों की सफलता के साथ-साथ असंभव लगने वाले कामों को भी संभव करने का बल देगा। बृहस्पति महाराज साल की शुरुआत में भाग्य स्थान में और साल के मध्य में दशम स्थान में होकर आपके कार्यों में सफलता प्रदान करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधान रहना होगा। अपने कामों में सच्चाई और नौकरी में सफलता आपकी पहचान बनेंगे।

tula Rashi Varshik Rashifal 2026 Libra Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
गुरु की कृपा से ही मानसिक शांति भी मिलेगी और आप अधिक प्रसन्न महसूस करेंगे। - फोटो : adobe

हेल्थ 
अगर हेल्थ के दृष्टिकोण से देखे, तो यह साल तुला राशि के लोगों के लिए नरम रहने वाला है। शनि का पांचवे घर में होना पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है, लेकिन साल की शुरुआत से साल के बीच तक बृहस्पति का नवम भाव में होकर आपकी राशि पर प्रभाव डालने के कारण सेहत में सुधार भी होगा और आपकी ऊर्जा भी बढ़ेगी। रोग प्रतिरोधक क्षमता और सही को सही और गलत को गलत समझ कर संतुलित डाइट लेने का प्रभाव आपको शारीरिक तंदुरुस्ती के रूप में बैलेंस करेगा।

गुरु की कृपा से ही मानसिक शांति भी मिलेगी और आप अधिक प्रसन्न महसूस करेंगे। चौथे भाव के राहु बार-बार समस्या उत्पन्न करेंगे। विभिन्न प्रकार के संक्रमण और परिवार तथा करियर को लेकर चिंताएं देंगे, जो बेवजह की होगी और उससे आपको परेशानी महसूस होगी, लेकिन वर्ष का दूसरा भाग आपके लिए चुनौतियां लेकर आएगा और सेहत पर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी।

छोटी-छोटी समस्याएं धीरे-धीरे बड़ा आकर ले सकती हैं, इसलिए आपको अपना एनर्जी लेवल बनाए रखना होगा और अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना होगा। मेडिटेशन और एक्सरसाइज इसमें आपकी बहुत ज्यादा मदद करेंगे। नियमित रूटीन और सुबह शाम टहलने की आदत आपको समस्याओं से बचाएगी।

tula Rashi Varshik Rashifal 2026 Libra Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
आप संकल्प और एकाग्रता के साथ काम करेंगे, जिससे आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे आपको आने वाले समय में बढ़िया फायदा होगा। - फोटो : adobe stock

जॉब और करियर 
साल 2026 की अवधि में तुला राशि के लोगों को करियर में कई बढ़िया मौके मिलने वाले हैं। आप इन मौका का जितना फायदा उठा पाएंगे, उतना ही अपने करियर की ऊंचाइयों को पा सकेंगे। काम की तलाश में लगे लोगों को अच्छे मौके मिलेंगे। शनि और गुरु के प्रभाव से जीवन में पॉजिटिव एनर्जी आएगी और वर्कप्लेस पर आपको नई ऊर्जा के साथ काम करने से बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके करियर में नई संभावनाएं उत्पन्न होने वाली हैं और बड़ी सफलता के योग भी बनेंगे। शनि और बृहस्पति का प्रभाव नौकरी में विशेष सफलता प्रदान करेगा और सकारात्मक बदलाव कार्य करने की प्रवृत्ति को मजबूत बनाएंगे।

आप संकल्प और एकाग्रता के साथ काम करेंगे, जिससे आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे आपको आने वाले समय में बढ़िया फायदा होगा। साल के बीच में करियर में महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई देंगे। आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा, जिससे नौकरी में  भी प्रमोशन के योग बनेंगे और दूसरी नौकरी मिलने की स्थिति भी बनेगी। आप कोशिश कर रहे हैं, तो आपको ट्रांसफर भी मिलेगा। आप ज्यादा प्रभावित तरीके से अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित कर पाएंगे।

साल के अंतिम महीनो में बिजनेस में पार्टनरशिप और निवेशकों का सपोर्ट मिलेगा, जिससे बिजनेस में स्पीड बढ़ेगी। गुरु का प्रभाव इन्कम के स्रोतों को मजबूत करेगा, जिससे बिजनेस को अच्छी पकड़ मिलेगी, लेकिन नए बिजनेस को शुरू करने से पहले और उसमें इन्वेस्ट करने से पहले थोड़ा सोच विचार जरूर करना होगा। जॉब करने वाले लोगों को सीनियर्स का गाइडेंस मिलता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tula Rashi Varshik Rashifal 2026 Libra Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
नवम भाव में बैठे बृहस्पति की कृपा आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगी। आपकी समझ को और अच्छा बनाएगी। - फोटो : अमर उजाला

प्रेम और वैवाहिक संबंध 
तुला राशि के लोगों की लव लाइफ के लिए यह एक शानदार साल रहेगा। प्रेम को लेकर रिश्ते की नई शुरुआत का समय साल की शुरुआत में ही आपको मिलेगा। आप किसी की दोस्ती में है, तो वह दोस्ती  कब प्यार में बदल जाएगी, आपको पता नहीं चलेगा। यदि आप लव मैरिज करना चाहते हैं या अकेले हैं और लव पार्टनर ढूंढ रहे हैं, तो साल की शुरुआत में आपको इसमें सफलता मिल सकती है। साल के बीच का भाग आपको कुछ उतार-चढ़ाव दिखा सकता है। आपकी मैरिड लाइफ में भी साल का पहला भाग सकारात्मकता दिख रहा है।

नवम भाव में बैठे बृहस्पति की कृपा आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगी। आपकी समझ को और अच्छा बनाएगी। इसका प्रभाव आपको अपनी निजी जिंदगी में देखने को मिलेगा और लव लाइफ और मैरिड लाइफ दोनों में ही आपको भावनात्मक रूप से अधिक जुड़ाव और निकटता का एहसास होगा। एक दूसरे के विचार को अच्छे से समझ पाना आपके रिश्ते के लिए सबसे ज्यादा मजबूती देने वाला साबित होगा। आपके पार्टनर भी आपके विचारों को समझने में आसानी महसूस करेंगे। आपके बीच का कम्युनिकेशन बढ़िया होगा।

साल के बीच में अपने पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा और शादी की बात आगे बढ़ सकती है। आपको ट्रैवलिंग के द्वारा किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जो दोस्त बनकर बाद में पार्टनर भी बन सकता है। यात्राएं आपके जीवन में रिलेशनशिप को लेकर नई ताजगी और ऊर्जा लेकर आएंगी। साल के अंतिम महीनो में आपको अपनी गलतियों को समझना होगा, क्योंकि उनकी वजह से आपके रिलेशनशिप पर असर पड़ा सकता है। आपको अनिश्चितता से बचना होगा और अपने पार्टनर पर भरोसा जताना होगा, तभी आपके मतभेद दूर हो पाएंगे, नहीं तो साल के अंतिम महीनो में कुछ अनबन के कारण बड़ी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

विज्ञापन
tula Rashi Varshik Rashifal 2026 Libra Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इन्वेस्टमेंट पर ध्यान दे सकते हैं, उसके लिए आपको इन्वेस्टर भी मिल जाएंगे। - फोटो : freepik

धन
तुला राशि के लोगों को साल 2026 में धन की स्थिति ठीक-ठाक रहने से अपनी इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा, जो सपने अपने देखे थे, अब वह पूरे होंगे, क्योंकि आर्थिक रूप से आपको अच्छे फलदाई परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। इन्कम में बढ़ोतरी साल के शुरुआत में ही दिखाई देने लगेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पसंदीदा वस्तुओं को खरीदने में आप बिल्कुल भी नहीं हिचकेंगे, क्योंकि धन की कोई कमी नहीं होगी। साल के शुरुआती दिनों में कुछ एक्स्ट्रा खर्च आपकी बचत को कम कर सकते हैं, लेकिन इन पर ध्यान देंगे, तो पैसों के मामले में आपको स्थिरता और बढ़िया परिणाम मिलेंगे। आप अपने खर्चों को अच्छे से मैनेज कर पाएंगे। घर के निर्माण कार्यों पर साल के बीच में धन खर्च हो सकता है।

आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इन्वेस्टमेंट पर ध्यान दे सकते हैं, उसके लिए आपको इन्वेस्टर भी मिल जाएंगे। साल के अंतिम महीनो में वनस्पति का गोचर आपके 11 वे घर में होगा, जो आपकी इन्कम के स्रोतों में लगातार बढ़ोतरी करेगा और उससे आपके बिजनेस को भी फायदा मिलेगा। यह स्थितियां आपको  करियर में अच्छी स्पीड देगी और साल के अंत तक आप आर्थिक चुनौतियों को साइड लाइन कर देंगे। आपने जो आर्थिक लक्ष्य निर्धारित किए थे, वह साल के अंत तक पूरे हो जाएंगे, जिससे तुला राशि के लोगों को खुशी के साथ आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी।      

Ketu Gochar 2026: चंद्र की राशि में केतु ग्रह करेंगे गोचर, इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed