फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trigrahi Yog 2023: 18 फरवरी को कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, इन राशि वालों को धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

Mon, 13 Feb 2023 02:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 13 Feb 2023 02:03 PM IST
विज्ञापन
Trigrahi Yog 2023 Astrology Know About These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
कुंभ राशि में त्रिग्रही संयोग - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन और युति समय-समय पर होता रहता है। जिसमें से कुछ राशि परिवर्तन शुभ होते हैं तो कुछ बहुत ही अशुभ साबित होते हैं। ग्रहों के गोचर से व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इस महीने तीन ग्रहों के संयोग से त्रिग्रही का योग निर्माण होने जा रहा है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का महापर्व है और इस दिन कुंभ राशि में तीन प्रमुख ग्रह एक साथ रहने वाले हैं। जिसमें शनि,सूर्य और चंद्रमा ये तीनों ग्रह कुंभ राशि में होंगे। आपको बता है कि शनि ढ़ाई वर्षों में एक बार राशि बदलतें हैं, सूर्य हर एक महीने में राशि बदलते हैं जब चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि बदलते हैं। शनिदेव 17 जनवरी 2023 से कुंभ राशि में हैं, जबकि सूर्य 13 फरवरी से 14 मार्च तक कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। 18 फरवरी को चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे।  कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनने से वैसे तो सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन 3 राशि के लोगों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं ये तीन राशियां कौन-कौन सी हैं।
Trigrahi Yog 2023 Astrology Know About These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
तीन ग्रहों का त्रिग्रही योग मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी साबित होने वाला है। यह आपकी राशि के 11वें भाव में बनेगा। कुंडली में 11वां भाव आय और लाभ का स्थान होता है। इससे आपकी आय में अच्छी बढोतरी  के संकेत हैं। इस राशि के जातकों को इनकम के नए-नए स्त्रोतों की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में प्रसंशा और विस्तार से अटका हुआ कार्य और पैसा जल्द मिलने के संकेत हैं। इस दौरान आपके हाथ में कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है।
Trigrahi Yog 2023 Astrology Know About These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
त्रिग्रही योग वृषभ राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। धन लाभ के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए नौकरी में एक साथ कई मौके प्राप्त हो सकते हैं। वहीं व्यापार में अच्छा मुनाफा या कोई फायदे वाली डील हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए यह समय बहुत ही शुभ साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trigrahi Yog 2023 Astrology Know About These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
कुंभ राशि में सूर्य-शनि और चंद्रमा का त्रिग्रही योग मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। आपकी कुंडली में इन ग्रहों का गोचर दूसरे भाव में बनने जा रहा है। कुंडली का दूसरा भाव धन और वाणी का स्थान माना जाता है। ऐसे में मकर राशि वालों के लिए अचानक से धन की प्राप्ति संभव है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के विस्तार होने की अच्छी संभावना है। मीठी वाणी के चलते समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 

यह भी पढ़ें-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed