फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trigrahi Yog: जून में मेष सहित इन दो राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, बन रहा है त्रिग्रही योग

Thu, 29 May 2025 11:38 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 29 May 2025 11:38 AM IST
सार

Trigrahi Yog In Mithun 2025: जून ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस माह मिथुन राशि में ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनेगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक जून में ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

विज्ञापन
Tirgrahi Yog In Mithun 2025 date time and impact on zodiac sign
Tirgrahi Yog In Mithun 2025 - फोटो : freepik

Trigrahi Yog In Mithun 2025: जून ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस माह मिथुन राशि में ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनेगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक जून में ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य 15 जून 2025 को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर इसी राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं देव गुरु बृहस्पति पहले से ही मिथुन राशि में मौजूद है। ऐसे में सूर्य, बुध और गुरु की युति होगी, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। यह योग कुछ राशियों के लिए कल्याणकारी माना जा रहा है, क्योंकि इसके प्रभाव से जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग है। आइए इन लकी राशियों का नाम जानते हैं।



 

Tirgrahi Yog In Mithun 2025 date time and impact on zodiac sign
जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा था, उनके विवाह तय होने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
त्रिग्रही योग से मेष राशि वालों की आय में वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा और सकारात्मकता बढ़ेंगी। इस दौरान आपको व्यापार में विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। यदि पहले किसी बात को लेकर मन में परेशानी चल रही थी, तो वह समाप्त हो सकती है। हर एक कार्य बिना विध्न के सफलता पूर्वक संपन्न होंगे। नए व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। खास बात यह है कि बचत करने का अवसर भी आपको प्राप्त होगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा था, उनके विवाह तय होने की संभावना है।
Numerology: इस तारीख के जन्मे लोगों पर मेहरबान रहते हैं बजरंगबली, बिजनेस और करियर में करते हैं तरक्की

Tirgrahi Yog In Mithun 2025 date time and impact on zodiac sign
दांपत्य जीवन में सुखी के पल मिलेंगे सुख-सुविधाओं का माना जाता है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपा स्वास्थ्य भी पहले से ठीक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा। कार्य में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। व्यापारियों को इस समय मेहनत का पूरा फल मिलेगा। संतान के जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्य में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुखी के पल मिलेंगे सुख-सुविधाओं का माना जाता है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपा स्वास्थ्य भी पहले से ठीक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tirgrahi Yog In Mithun 2025 date time and impact on zodiac sign
नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में लाभ की संभावना है। घर में पार्टी का आयोजन होगा। जीवनसाथी से रिश्ता और मजबूत होगा। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
यह समय कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी है। ग्रहों के योग से आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी। कोर्ट के किसी मामले से राहत प्राप्त होने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में लाभ की संभावना है। घर में पार्टी का आयोजन होगा। जीवनसाथी से रिश्ता और मजबूत होगा।

Lucky Date of Birth: आत्मविश्वास से भरे होते हैं इस तारीख के जन्मे लोग, हर जगह मिलता है इन्हें सम्मान


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed