फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sakat Chauth 2025: संतान की लंबी उम्र और तरक्की के लिए सकट पर करें ये पांच उपाय

Wed, 08 Jan 2025 03:35 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 08 Jan 2025 03:35 PM IST
सार

Sakat Chauth 2025: हिंदू धर्म में सकट के पर्व को बहुत खास और महत्वपूर्ण माना जाता है, यह दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना को समर्पित है। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, तरक्की और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं।

विज्ञापन
Sakat Chauth 2025 Astro Remedies For Child Growth And Progress on Sakat Chauth
Sakat Chauth 2025 - फोटो : अमर उजाला

Sakat Chauth 2025: हिंदू धर्म में सकट के पर्व को बहुत खास और महत्वपूर्ण माना जाता है, यह दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना को समर्पित है। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, तरक्की और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। व्रत का पारण हमेशा चंद्रमा के दर्शन के बाद ही किया जाता है। कहते हैं कि सकट पर विधिनुसार माता सकट और गौरी पुत्र गणेश की आराधना करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।



ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन तिल का विशेष प्रयोग किया जाता है, यदि तिल का स्नान व दान किया जाए तो संतान के भाग्य में वृद्धि होती है, साथ ही सभी दोषों से भी छुटकारा मिल सकता है। पंचांग के अनुसार हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का पर्व मनाया जाता है, इस साल 17 जनवरी 2025 को सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस तिथि पर सौभाग्य योग बन रहा है, जिस पर मघा नक्षत्र का संयोग रहेगा। ऐसे में कुछ खास उपाय करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं।

Sakat Chauth 2025 Astro Remedies For Child Growth And Progress on Sakat Chauth
Sakat Chauth 2025 - फोटो : freepik
सकट पर करें ये पांच उपाय
  • सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की विधिनुसार पूजा करें। पूजा के दौरान उन्हें, दो सुपारी और दो इलायची अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से संतान के कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं।
  • सकट चौथ के शुभ दिन पर गणेश जी को घी गुड़ का भोग लगाएं। फिर इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक समस्याओं का निवारण होती है, साथ ही भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Sakat Chauth 2025 Astro Remedies For Child Growth And Progress on Sakat Chauth
Sakat Chauth 2025 - फोटो : freepik
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी को तिलकुटा का भोग लगाना चाहिए, इससे वह प्रसन्न होते हैं। आप गजक, रेबड़ी आदि तिल से बनी चीजों का भोग भी लगा सकते हैं। माना जाता है इस उपाय को करने से संतान के जीवन में खुशहाली का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakat Chauth 2025 Astro Remedies For Child Growth And Progress on Sakat Chauth
Sakat Chauth 2025 - फोटो : freepik
  • सकट के व्रत में चांद निकलने पर ही व्रत का पारण किया जाता है, ऐसे में आप एक साफ जल के लोटे में चन्दन, कुश, पुष्प, अक्षत मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। यह करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Zodiac Signs by Name: नाम के अनुसार क्या है आपकी राशि? इन आसान तरीकों से लगाए पता

विज्ञापन
Sakat Chauth 2025 Astro Remedies For Child Growth And Progress on Sakat Chauth
Sakat Chauth 2025 - फोटो : freepik
  • ज्योतिषियों की मानें तो सकट के पर्व पर परिवार के साथ भगवान गणेश जी की पूजा और उनके खास मंत्रों का जाप करने से तरक्की में आ रही सभी बाधाएं समाप्त होती हैं। आप इन मंत्रों का जा भी कर सकते हैं......

गणेश स्तुति मंत्र

ॐ श्री गणेशाय नम:।
ॐ गं गणपतये नम:।
ॐ वक्रतुण्डाय नम:। 
ॐ हीं श्रीं क्लीं गौं ग: श्रीन्महागणधिपतये नम:।
ॐ विघ्नेश्वराय नम:।
गजाननं भूतगणादि सेवितं, कपित्थ जम्बूफलसार भक्षितम्।
उमासुतं शोक विनाशकारणं, नमामि विघ्नेश्वर पादपंकजम्।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed