फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kala Dhaga: इन 4 राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Wed, 17 Jul 2024 04:28 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 17 Jul 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
These 4 zodiac signs should not wear black thread Kala Dhaga bandhane ke niyam
इन 4 राशियों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा - फोटो : freepik

Kala Dhaga: अक्सर बुरी नजर से बचाव के लिए काला धागा पहना जाता है। माना जाता है कि इसे पहनने से सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। कई बार जीवन में समस्याओं का स्तर बढ़ने लगता है, और व्यक्ति धन संबंधी परेशानियों से घिर जाता है। ऐसे में काला धागा पहनने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें टोना-टोटका से बचाव वाले गुण होते हैं, जो इसकी महत्ता को और बढ़ाते हैं। आमतौर पर लोग इसे पैरों में पहनते हैं। वहीं हिंदू धर्म में काले रंग को न्याय के देवता शनि देव से जोड़ा जाता है। ऐसे में हर किसी को ये धागा नहीं पहनना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि के जातकों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए। ये आपके लिए अशुभ हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए।

These 4 zodiac signs should not wear black thread Kala Dhaga bandhane ke niyam
इन 4 राशियों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मेष राशि के लोगों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए। ये आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है। माना जाता है कि मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल है और काला धागा शनि और राहु से संबंधित होता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि और मंगल के बीच अच्छे संबंध नहीं बताए गए हैं। ऐसे में काला धागा पहनने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

These 4 zodiac signs should not wear black thread Kala Dhaga bandhane ke niyam
इन 4 राशियों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए। बता दें कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, और शनि, राहु के बीच भी शत्रुता का भाव है। इसलिए कर्क राशि के लोगों को इसे नहीं पहनना चाहिए। काला धागा पहनने से आपका नुकसान हो सकता है। कहते हैं कि इसे पहनने से चंद्रमा का बल कमजोर होता है, जिससे मानसिक परेशानियां हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These 4 zodiac signs should not wear black thread Kala Dhaga bandhane ke niyam
इन 4 राशियों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य है, और इस राशि का तत्व अग्नि है। इन जातकों को भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए। कुछ कथाओं में सूर्य और शनि को पिता पुत्र कहा गया है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इन्हें भी शत्रु माना जाता है। ऐसे में आप काला धागा पहनने से बचें। मान्यता है कि अगर बिना किसी सलाह के आप इसे धारण करते हैं, तो आपके आत्मविश्वास में कमी आती है। 

विज्ञापन
These 4 zodiac signs should not wear black thread Kala Dhaga bandhane ke niyam
इन 4 राशियों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों को काला धागा पहनने से परहेज करना चाहिए। माना जाता कि इस राशि के स्वामी सेनापति मंगल हैं। इन लोगों को कभी भी बिना किसी विचार के काला धागा नहीं पहनना चाहिए, अन्यथा धन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है। साथ ही नकारात्मकता का भी वास हो सकता है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed