फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2027 तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि की नजर, छोटी सी लापरवाही भी पड़ सकती है भारी

Sun, 06 Sep 2026 11:20 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 06 Sep 2026 11:20 AM IST
सार

Shani Gochar Impact On Zodiac Sign: शनि देव के अगले गोचर तक कुछ राशि वालों के लिए समय कठिनाइयों वाला हो सकता है। माना जा रहा है कि, इस अवधि में इन जातकों पर शनिदेव की विशेष नजर भी बनी रहेगी। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
These 3 Zodiac Will face problems till shani mesh gochar 2027
Shani Gochar Impact On Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
Shani Gochar Impact On Zodiac Sign: वर्तमान समय में शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं और उनके गोचर का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से देखने को मिल रहा है। साढ़ेसाती और ढैय्या से प्रभावित जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान उन्हें सेहत, व्यापार, करियर और पारिवारिक जीवन से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, इस अवधि में की गई छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। माना जा रहा है कि, शनि के अगले गोचर तक इन जातकों के लिए समय और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बता दें कि, शनि देव 3 जून 2027 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। तब तक मुख्य रूप से इन 3 राशि वालों को सावधानी रखनी होगी। आइए इनके नाम और उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को जानते हैं।
These 3 Zodiac Will face problems till shani mesh gochar 2027
Shani Gochar Impact On Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि वालों के लिए यह समय कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। 
  • यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का दबाव बढ़ सकता है।
  • नई नौकरी के लिए अभी और धैर्य रखना होगा।
  • कार्यक्षेत्र में किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचें और अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। 
  • अनावश्यक आर्थिक जोखिमों से बचना आवश्यक होगा।
  • इस समय बोलने से पहले थोड़ा रुककर सोचना जरूरी होगा।
  • सफलता पाने के लिए आपको अपनी मेहनत और प्रयासों को लगातार बनाए रखना होगा। 
These 3 Zodiac Will face problems till shani mesh gochar 2027
Shani Gochar Impact On Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि वालों के लिए यह समय कुछ नए कामों की शुरुआत के साथ अधिक मेहनत वाला रह सकता है। 
  • इस समय छोटी-सी लापरवाही भी आपके लिए भारी पड़ सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करना बेहतर रहेगा।
  • वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की आशंका बन सकती है। 
  • निवेश के लिए धन उधार ले सकते हैं। इसके अलावा छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
  • कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत भविष्य में सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ने में मदद करेगी। 
  • किसी भी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय पूरी योजना बनाकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा।
 

विपरीत राजयोग: 31 अक्तूबर तक इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे देवगुरु बृहस्पति, अचानक हो सकता है बड़ा आर्थिक लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
These 3 Zodiac Will face problems till shani mesh gochar 2027
Shani Gochar Impact On Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि वालों के लिए यह समय कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। 
  • सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। 
  • सभी क्षेत्रों में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। 
  • इस दौरान जोखिम वाले निवेश से बचें।
  • बिना पूरी जानकारी के किसी भी आर्थिक फैसले को लेने से बचना चाहिए। 
  • नकारात्मक संगति से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
  • कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें अन्यथा तनाव अधिक बढ़ेगा।
 

दिसंबर माह में सबसे बड़ा गोचर, इन राशियों को होगा बंपर लाभ और चमक उठेगी किस्मत

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed