Vrishabh Rashifal 2025: शुक्र ग्रह की सौम्य और समृद्ध ऊर्जा से संचालित वृषभ राशि इस साल स्थिरता, सौंदर्य और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रही है।यह राशि धैर्य, दृढ़ता और सौंदर्यबोध की प्रतीक है। शुक्र, वृषभ का स्वामी ग्रह, प्रेम, कला, विलासिता और भौतिक सुखों का कारक है। इस वर्ष आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी, लेकिन क्रोध और अति महत्वाकांक्षा पर नियंत्रण जरूरी होगा। आइए सितारों की चाल के साथ जानते हैं कि इस साल के आखिरी चार महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं। सितंबर से दिसंबर 2025 तक आपके लिए क्या संदेश लेकर आ रहा है।
Taurus Horoscope 2025: साल 2025 के खत्म होने में 4 माह बाकी, जानिए वृषभ राशि के लिए कैसे बीतेंगे दिन
साल 2025 खत्म होने में अब केवल चार महीने शेष हैं। आइए सितारों की चाल के साथ जानते हैं कि सितंबर से दिसंबर 2025 तक आपके लिए क्या संदेश लेकर आ रहा है।
सितंबर 2025
सकारात्मकता और संयम का माह
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपनी सकारात्मक सोच को बनाकर चलना होगा। अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहे। इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। अच्छा आर्थिक फायदा होने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। अपने क्रोध पर आपको नियंत्रण रखना होगा। लड़ाई झगड़े वाली स्थिति से बचना होगा।
अपने परिवार में वरिष्ठ जनों का आदर करें। परिवार में सभी सदस्यों के साथ सहयोग बनकर चलना होगा। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में रुचि बढ़ेगी। सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। सुंदर वस्तुओं के प्रति रूझान बढ़ेगा। अगर आप गायक हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो खान-पान में संयम बरतना होगा।
भाई बहनों के साथ सहयोग बना रहेगा। संपत्ति खरीदने बेचने के कारण कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस महीने आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी के बहकावे में नहीं आए। धैर्य पूर्वक अपना कार्य करें। माता-पिता के साथ संबंध में कठोरता आ सकती है। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
विस्तार:
सितंबर 2025 में, शुक्र और बृहस्पति की अनुकूल स्थिति आपके लिए समृद्धि और सौहार्द का माहौल बनाएगी। यह महीना आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा होगा, बशर्ते आप अपनी सोच को सकारात्मक और अपने कार्यों को अनुशासित रखें। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, लेकिन खान-पान में संयम बरतना जरूरी है, खासकर यात्रा के दौरान। आर्थिक दृष्टिकोण से, यह महीना लाभकारी रहेगा निवेश या व्यापार में किए गए प्रयास फल देंगे।
पारिवारिक जीवन में, वरिष्ठों का सम्मान और भाई-बहनों का सहयोग आपके लिए शुभ रहेगा। हालांकि माता-पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें धैर्य और संवाद से सुलझाना होगा। यदि आप कला या संगीत से जुड़े हैं, तो यह महीना आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। सामाजिक स्तर पर, आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, और लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। संपत्ति से संबंधित कार्यों में सावधानी बरतें और किसी के बहकावे में न आएं।
उपाय:
- शुक्र को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को सफेद फूलों का दान करें या मंदिर में चंदन का इत्र अर्पित करें।
- क्रोध पर नियंत्रण के लिए रोज सुबह 5 मिनट ध्यान करें और गहरी सांस लें।
- परिवार में सौहार्द के लिए हर रविवार को घर में गुड़ और घी का हवन करें।
- संपत्ति से संबंधित निर्णय लेने से पहले किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लें।
अक्तूबर 2025:
उन्नति और उत्साह का माह
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति और लाभ कारक रहेगा। आपके मन में उमंग पैदा होगी। कार्य क्षेत्र के प्रति सोच सकारात्मक बनेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य के संबंध में यात्रा हो सकती है। आपके कुछ कार्यों को इस महीने आप पूरा कर सकते हैं। धन आगमन के संकेत प्राप्त होंगे।
आपको अपने पैसे के सदुपयोग पर ध्यान देना होगा। आपके मधुर व्यवहार से लोग आपसे प्रभावित होंगे। साहित्य और लेखन में आपकी रुचि बढ़ेगी। वाहन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल है। इस महीने के अंत में आप कोई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। यदि आप रियल स्टेट में काम कर सकते हैं तो आपको फायदा होगा। माता-पिता की ओर से स्नेह सुख प्राप्त होगा।
समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के प्रति सक्रिय रहेंगे। वृषभ राशि के जातक इस महीने विदेश भी जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के प्रति विश्वास में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सोच विचार कर निर्णय लेना होगा। पति पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।