खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष-व्हील ऑफ़ फार्च्यून
ये बताता है किस्मत, काल चक्र, आपकी आदतें, आपके जीवन में उतार चढ़ाव, और ये दर्शाता है कि देर से ही सहीं पर फैसला आपके पक्ष में है। इस कार्ड को जीवन चक्र के रुप में भी माना जाता है. यह चक्र किसी बात के होने का अच्छा शुभ आरंभ माना जाता है. यह व्यक्ति की नियति, परिवर्तन, अच्छा भाग्य तथा नई दिशाओं की ओर संकेत करता है.
अगर आप किसी प्रकार के संघर्षो से होकर गुजर रहे हैं और उस समय आपके सामने यह कार्ड आता है तब आपको समझना चाहिए कि आपका खराब समय निकलने वाला है और आपको अपनी समस्याओं का कोई ना कोई हल मिलने वाला है यदि आप चुपचाप बैठकर बड़े नजरिये से सब कुछ देखते हैं और समझते हैं. भाग्य का यह पहिया अप्रत्याशित घटनाओं का भी प्रतिनिधित्व करता है और भाग्य में अचानक आने वाले मोड़ो को भी बताता है. वास्तविकता में यह कार्ड बताता है कि पहिया अकसर चलता ही रहता है इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि आप पहिये के जैसे कार्यवाही करें, दिशा में परिवर्तन करे, चक्रों को दोहराए और तेजी से गति करना सीखें अर्थात गति में रहें. जब इस चक्र की ऊर्जा आप तक पहुंचती है आप महसूस करेगें कि आपका जीवन अत्यधिक गतिवान हो गया है.
Lucky color - सुनहरा, पीला
Lucky no 10
2 of 12
वृष
वृषभ- स्ट्रेंथ
ये बताता है प्रबन्धन देख-रेख समान्तर सम्बन्ध ,बिना किसी भेदभाव के ये एक न्यूटरल कार्ड के रूप में देखा जाता है, जोकि आपके कर्मों के हिसाब से रिजल्ट देगा। इस कार्ड का अर्थ है ऊर्जा, ताकत, शक्ति, जीवनशक्ति, इच्छाशक्ति तथा समस्याओं का सामना करना. यह कार्ड सत्ता अथवा शासन के सबसे कच्चे अथवा आरंभिक रुप को दर्शाता है और यह सभी व्यक्तियों के भीतर किसी ना किसी रुप में मौजूद होती है।
यह बहुत ही अच्छा कार्ड है. अपने जीवन की बाधाओं पर काबू पाने की क्षमता के कारण व्यक्ति में जिम्मेदारी की भावना आती है जो उसे नियंत्रित रखती है. यह कार्ड धैर्य व सहनशीलता का अनुमोदन करता है क्योकि क्रोध करना तो बहुत आसान व सरल है लेकिन विपरीत परिस्थितियो के साथ शांतिपूर्वक तरीके से निबटना बहुत साहस का काम है. दूसरों को स्वीकारना और उनकी गलतियों को माफ करना बड़ा काम है. हम सभी को ऎसी ताकत की आवश्यकता है जो व्यक्ति के भीतर हो जिससे वह परिस्थितियों को नम्रता के साथ ढ़ाल सकें।
Lucky color black/ blue
Lucky no 8
3 of 12
मिथुन राशि
मिथुन- दी इम्प्रेस
ये कार्ड दर्शाता है, नई जीवन में नई शुरूआत, किसी शुभ कार्य के शुभ आरम्भ, संतान प्राप्ति, प्रगति, विस्तार, खुशहाली।यह कार्ड बहुत ही मजबूत रुप से संतान प्राप्ति की संभावना को बताता है लेकिन यह आवश्यक नही कि वह आपके बारे में ही बता रहा हो, हो सकता है कि आप अपने परिवार में निकट भविष्य में वृद्धि करना चाहते हो चाहे वह किसी भी रुप में हो अथवा आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहाँ किसी सदस्य के आगमन से परिवार में वृद्धि हो सकती है. इसलिए यदि किसी का नौकरी अथवा संतान का प्रश्न है तो यह सकारात्मक कार्ड है. सुख संपदा का कार्ड है इसलिए शुभ है।
Lucky No- 3
Lucky color- white / yellow
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
cancer
- फोटो : cancer
कर्क-दी हाई प्रीस्टेस
ये दर्शाता है कि आपका विवेक आपको सही दिशा में जा रहा है, एक परिवर्तन की ओर आप अग्रसर हैं, और प्रकृति या यूनिवर्स आपके साथ न्याय करेगा, दैव्य कृपा होगी आप पर कार्य में सफलता की ओर अग्रसर हैं आप। यह आपके भीतर की विशाल व विस्तारित क्षमता को भी याद कराती है और साथ ही आपके भीतर छिपी असीमित संभावनाओं के बारे में भी याद कराने की कोशिश करती है. यह कार्ड समय की प्रतीक्षा करने तथा अनुमति देने का प्रतिनिधित्व करता है.
Lucky No 2
Lucky color white / pink
विज्ञापन
5 of 12
leo
- फोटो : leo
सिंह-दी एम्परर
ये दर्शाता है, प्रभाव, नियंत्रण, आपके कंट्रोल में सिचुएशन है अगर आप सही प्रभावशाली तरीके से इस समस्या या सिचुएशन को दोबारा देखेंगे तो।यह कार्ड शक्ति को दर्शाता है, शासन का प्रतिनिधित्व करता है. पिता समान व्यक्ति व पुरुष शक्ति की ओर इशारा कर रहा है. तर्कसंगत बातों को दिखाता है और स्थिरता व लोकतंत्र की ओर इशारा कर रहा है. यह कार्ड इशारा करता है कि आप नेतृत्व व शासन, स्वयं का अनुशासन और ताकत के माध्यम से स्थिरता बनाए रखते हैं. इस कार्ड का सकारात्मक पहलू यह व्यक्ति को यह सलाह देता है कि आप प्रगति व पदोन्नति की राह पर हैं लेकिन यह स्थिति सम भी हो सकती है। जीवन में जो भी बदलाव आप चाहते है उनके लिए यह कार्ड इशारा करता है कि अंदर की एक अलग शक्ति आपको मजबूर कर रही है आप कार्यवाही करने के लिए आगे बढ़े और अगुवाई करें. इस कार्ड के आने से पता चलता है कि व्यक्ति मजबूत स्थिति में है.
Lucky Number : 4
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।