फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swapna Shastra: सपने में खुद को गिरते हुए देखने का क्या है मतलब, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Fri, 07 Nov 2025 05:14 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 07 Nov 2025 05:14 PM IST
सार

Swapna Shastra Meaning In Hindi: नींद में आने वाले सपने सिर्फ कल्पनाएं नहीं बल्कि भविष्य के संकेत भी दे सकते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना कुछ न कुछ बताता है। कुछ सपने आपको अच्छे समय के आने का संकेत देते हैं तो वहीं कुछ आपको भविष्य में आने वाली परेशानियों के प्रति सचेत भी करते हैं। 

विज्ञापन
Swapnashastra Dream of Falling Know What It Means Sapne mein Khud ko Girte Dekhna
स्वप्न शास्त्र - फोटो : Amar Ujala

Swapna Me Girna Ka Matlab:  रात में सोते समय हम कई प्रकार के सपने देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपना कुछ न कुछ बताता है। नींद में आने वाले सपने सिर्फ कल्पनाएं नहीं बल्कि भविष्य के संकेत भी दे सकते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना कुछ न कुछ बताता है। कुछ सपने आपको अच्छे समय के आने का संकेत देते हैं तो वहीं कुछ आपको भविष्य में आने वाली परेशानियों के प्रति सचेत भी करते हैं। हर सपने के अर्थ होते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको सपने में खुद को गिरते हुए देखने का मतलब बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Swapnashastra Dream of Falling Know What It Means Sapne mein Khud ko Girte Dekhna
सपने में खुद को गिरते हुए देखना - फोटो : freepik
सपने में खुद को गिरते हुए देखने का मतलब

कहते हैं कि हम जो सपना देखते हैं, वो हमारे भविष्य से जुड़ा हुआ होता है। हालांकि, सुबह होते ही कई लोगों को रात में देखे गए सपने याद ही नहीं रहते हैं। ऐसे में अगर आप इन सपनों का असल मतलब समझ गए तो इससे आपको काफी फायदा होगा। अगर आप सपने में खुद को गिरते हुए देखते हैं तो ये असुरक्षा या आने वाली परेशानियों का संकेत हो सकता है। इसका मतलब आप जीवन में किसी चीज को लेकर चिंतित हैं या आपको डर है कि आप उसे खो देंगे। 

Swapnashastra Dream of Falling Know What It Means Sapne mein Khud ko Girte Dekhna
सपने में अलग-अलग स्थिति में गिरना - फोटो : freepik
खुद को अलग-अलग स्थिति में गिरते हुए देखना 

लोगों को अक्सर सपना आता है कि वो सपने में गिर रहे हैं। कभी ऊंचाई से कभी सीढ़ियों से कभी फिसल कर तो कभी छत से, इसके कई अर्थ होते हैं।  


ऊंचाई से गिरना- स्वास्थ्य संबंधी समस्या
सीढ़ियों से गिरना- आत्मविश्वास कम होना 
फिसल कर गिरना- करीबी दोस्त या रिश्तेदार से धोखा
छत से गिरना-  घर में कलह या पारिवारिक समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Swapnashastra Dream of Falling Know What It Means Sapne mein Khud ko Girte Dekhna
गिरते हुए देखना शुभ या अशुभ - फोटो : freepik
सपने में खुद को गिरते हुए देखना शुभ या अशुभ

सपने में खुद को गिरते हुए देखना अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह जीवन में आने वाली परेशानियों, जैसे स्वास्थ्य संबंधी समस्या, आर्थिक नुकसान या मानसिक तनाव का संकेत हो सकता है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सपनों का वास्तविक दुनिया से कोई सीधा संबंध नहीं होता है और यह सिर्फ एक भ्रम हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Swapnashastra Dream of Falling Know What It Means Sapne mein Khud ko Girte Dekhna
सपनों की दुनिया - फोटो : freepik

सपनों की दुनिया एक ऐसी दुनिया होती है, जो हमें असल जीवन से बहुत दूर ले जाती है। सोते समय नींद में सपने आना आम बात है। सपने हमारे भावनात्मक स्थिति, चिंताओं और अनुभवों का प्रतिबिंब भी हो सकते हैं। 







डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed