फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Nakshatra Gochar 2025: केतु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

Fri, 11 Apr 2025 10:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 11 Apr 2025 10:56 AM IST
सार

Surya Gochar Ka Prabhav: इस समय सूर्य मीन राशि के अंतिम नक्षत्र रेवती में स्थित हैं, लेकिन 14 अप्रैल को वे मेष राशि के पहले नक्षत्र अश्विनी में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि अश्विनी नक्षत्र को नई शुरुआत, चपलता, आरोग्य और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।

विज्ञापन
Surya Transit in Ketu Nakshatra 2025 Rashi Parivartan Lucky Zodiac Signs Significance in Hindi
Surya Nakshtra Gochar - फोटो : adobe stock

Sun Transit In Ketu Nakshatra: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य समय-समय पर न केवल राशि परिवर्तन करते हैं, बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं, जिसका प्रभाव समस्त 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। इस समय सूर्य मीन राशि के अंतिम नक्षत्र रेवती में स्थित हैं, लेकिन 14 अप्रैल को वे मेष राशि के पहले नक्षत्र अश्विनी में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि अश्विनी नक्षत्र को नई शुरुआत, चपलता, आरोग्य और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।

Navpancham Rajyog 2025: अप्रैल के महीने में बनने वाला है शक्तिशाली राजयोग, इन राशि के जातकों की तरक्की के योग

इस नक्षत्र का स्वामी केतु है, और यह मेष राशि में आता है, जहां सूर्य को उच्च का दर्जा प्राप्त होता है। यानी सूर्य अपनी पूर्ण शक्ति के साथ इस नक्षत्र में प्रभाव डालते हैं। इस परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए तरक्की, नए अवसर और रुके हुए कार्यों में गति के योग बनते हैं, जबकि कुछ राशियों को थोड़ी सावधानी और धैर्य की आवश्यकता होगी। अब जानते हैं कि किन राशियों को यह परिवर्तन देगा खास लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क।

Surya Gochar: मई माह में सूर्य करेंगे वृष राशि में गोचर, इन राशियों को हो सकता है अपार धनलाभ

Surya Transit in Ketu Nakshatra 2025 Rashi Parivartan Lucky Zodiac Signs Significance in Hindi
सूर्य का केतु नक्षत्र में गोचर - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश शुभ संकेत लेकर आया है। यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लाभ भाव में हो रहा है,जो जीवन में उन्नति और नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। विदेश यात्रा की संभावना प्रबल है। लंबे समय से रुके हुए दस्तावेज़ या वीज़ा संबंधी काम अब पूरे हो सकते हैं। आर्थिक रूप से यह समय लाभदायक रहेगा,नई इनकम के स्रोत मिल सकते हैं। कामकाज में भी उन्नति दिखेगी, विशेषकर यदि आप मार्केटिंग, मीडिया, शिक्षा या विदेश से जुड़े क्षेत्रों में हैं। पारिवारिक सहयोग और विशेष रूप से पिता का मार्गदर्शन आपको आत्मविश्वास देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से भी राहत का अनुभव होगा। इसके साथ ही कोई पुरानी खुशखबरी या संयोग आपके जीवन में फिर से दस्तक दे सकता है।

Surya Transit in Ketu Nakshatra 2025 Rashi Parivartan Lucky Zodiac Signs Significance in Hindi
सूर्य का केतु नक्षत्र में गोचर - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य भाव में हो रहा है, जो कि सबसे शुभ भावों में से एक माना जाता है। सूर्य की स्थिति यहाँ पर किस्मत का पूरा साथ दिलाती है। पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद अब समाप्त होने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा। अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी सरकारी कार्य में अटका हुआ लाभ अब प्राप्त हो सकता है। सेहत में सुधार और मन में स्फूर्ति बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Transit in Ketu Nakshatra 2025 Rashi Parivartan Lucky Zodiac Signs Significance in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर छठे भाव में हो रहा है, जिसे संघर्ष, प्रतिस्पर्धा और उधारों का भाव कहा जाता है। मगर सूर्य जब यहाँ आते हैं, तो यह भाव शक्ति और विजय का केंद्र बन जाता है। आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी या किसी कानूनी मामले में भी जीत के योग हैं। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं या प्रमोशन के लिए प्रयासरत हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सराहना, वेतन वृद्धि और उच्च पद की संभावना है। साथ ही आपके विरोधी अब शांत हो सकते हैं और आप अपने लक्ष्य की ओर बेधड़क बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अच्छा रहेगा। यदि कोई पुरानी बीमारी परेशान कर रही थी, तो उसमें राहत मिलेगी। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मबल बढ़ेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed