फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar: मई माह में सूर्य करेंगे वृष राशि में गोचर, इन राशियों को हो सकता है अपार धनलाभ

Fri, 11 Apr 2025 06:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 11 Apr 2025 06:17 AM IST
सार

May 2025 Surya Gochar: 15 मई 2025 को देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर, सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुछ राशियों के लिए यह समय धनलाभ, प्रतिष्ठा, और पदोन्नति जैसे विशेष फलों का संकेतक बन सकता है, वहीं कुछ को आत्मचिंतन और आत्म सुधार की राह दिखा सकता है।

विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Sun Transit into Taurus Brings Financial Gains for These Zodiac Signs
Surya Gochar 2025 - फोटो : adobe stock

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को जीवन, प्रतिष्ठा एवं आत्मविश्वास का स्रोत माना जाता है। जब भी सूर्य का गोचर होता है, तो वह न केवल ऊर्जा का संचार करता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के नए द्वार भी खोलता है। 15 मई 2025 को देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर, सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। यह अद्वितीय गोचर, अगले एक महीने तक जारी रहेगा और इसे सभी राशियों के लिए एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना के रूप में देखा जाता है।


Rahu Gochar 2025: जल्द ही राहु कुंभ राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
वृषभ राशि, जो पृथ्वी तत्व की राशि मानी जाती है, स्थिरता, धैर्य और भौतिक सुख का प्रतीक है। सूर्य का इस राशि में प्रवेश आर्थिक समृद्धि और भौतिक सुरक्षा का संकेत देता है। इस गोचर का प्रभाव जीवन में नए अवसर, बेहतर निवेश एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के रूप में देखी जा सकती है। सूर्य की ऊर्जा से जुड़ी नई उमंग व्यक्ति के आत्मविश्वास में भी वृद्धि करेगी और कार्यक्षेत्र में नई प्रेरणा लेकर आएगी। कुछ राशियों के लिए यह समय धनलाभ, प्रतिष्ठा, और पदोन्नति जैसे विशेष फलों का संकेतक बन सकता है, वहीं कुछ को आत्मचिंतन और आत्म सुधार की राह दिखा सकता है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन पर सूर्य के इस गोचर का सबसे सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव से इस मूलांक के जातकों का होगा भाग्योदय, मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Surya Gochar 2025 Sun Transit into Taurus Brings Financial Gains for These Zodiac Signs
वृषभ राशि में सूर्य गोचर 2025 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि 
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर सूर्य के गोचर का विशेष प्रभाव होता है। यह गोचर कर्मभाव में हो रहा है, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रगति और नेतृत्व के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी और प्रमोशन या ट्रांसफर के योग भी बन सकते हैं। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें नई साझेदारियों से लाभ हो सकता है। यह समय स्वयं को साबित करने का है।

Surya Gochar 2025 Sun Transit into Taurus Brings Financial Gains for These Zodiac Signs
वृषभ राशि में सूर्य गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
इस राशि के लिए सूर्य का गोचर भाग्य भाव में हो रहा है, जो अत्यंत शुभ संकेत देता है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। लंबे समय से अटकी योजनाएं गति पकड़ेंगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि संभव है। छात्रों को उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़ी संभावनाएं प्राप्त हो सकती हैं। साथ ही, किसी वरिष्ठ व्यक्ति या गुरु का मार्गदर्शन जीवन की दिशा बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Sun Transit into Taurus Brings Financial Gains for These Zodiac Signs
वृषभ राशि में सूर्य गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए सूर्य का यह गोचर सुख भाव में हो रहा है। यह गोचर पारिवारिक सुख, संपत्ति में वृद्धि और मानसिक शांति का कारक बन सकता है। वाहन या नया घर खरीदने की योजना सफल हो सकती है। घर के बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही, यह समय पारिवारिक सामंजस्य और शांति बनाए रखने का है। व्यवसाय में स्थिरता आएगी और आय के स्रोत बढ़ सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed