फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navpancham Rajyog 2025: अप्रैल के महीने में बनने वाला है शक्तिशाली राजयोग, इन राशि के जातकों की तरक्की के योग

Fri, 11 Apr 2025 06:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 11 Apr 2025 06:16 AM IST
सार

Navpancham Rajyog 2025: 20 अप्रैल 2025 को मंगल और वरुण के मध्य नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो शुभ फलों, आर्थिक वृद्धि और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संकेतक है।

विज्ञापन
Navpancham Rajyog in April 2025 Brings Good Luck To These Zodiac Signs April Astrological Prediction in Hindi
मंगल वरुण युति - फोटो : amar ujala

Rajyog In April 2025: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब दो ग्रह पंचम दृष्टि अथवा त्रिकोणीय संबंध में स्थित होकर शुभ भावों में परस्पर दृष्टि डालते हैं, तब उस संयोग से जो विशेष योग उत्पन्न होता है, उसे नवपंचम राजयोग कहा जाता है। यह योग अत्यंत शुभ फलदायक एवं दुर्लभ संयोगों में गिना जाता है। वर्ष 2025 की 20 अप्रैल तिथि को, प्रातः 4 बजकर 20 मिनट पर ऐसा ही एक महान योग बन रहा है, जब ग्रहों के सेनापति मंगल और गूढ़गामी ग्रह वरुण एक-दूसरे से 120 अंश के कोण पर स्थित होकर त्रिकोण दृष्टि का निर्माण करेंगे।

Shani Vakri 2025: कुंभ राशि में शनि चलेंगे उल्टी चाल, किन राशियों की बदलेगी किस्मत?

वरुण, जो कि 14 वर्षों तक एक ही राशि में स्थित रहते हैं, इस समय मीन राशि में संचार कर रहे हैं। वहीं, मंगल अपनी विशेष स्थिति में पराक्रम, साहस, संघर्ष और विजय का संकेत दे रहे हैं। इन दोनों ग्रहों का यह संयोग नवपंचम राजयोग को अत्यंत प्रभावशाली बना रहा है। विशेष रूप से तीन राशियों को इस योग से धन, यश, पद, प्रतिष्ठा और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होने के स्पष्ट संकेत हैं।

Rahu Gochar 2025: जल्द ही राहु कुंभ राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

जिनकी कुंडली में मंगल या वरुण प्रभावशील हैं, या जिन पर इनकी महादशा या अंतरदशा चल रही है, उनके लिए यह समय विशेष रूप से फलदायक सिद्ध हो सकता है। शेष राशियों पर भी यह योग विविध रूप से प्रभाव डालेगा।

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव से इस मूलांक के जातकों का होगा भाग्योदय, मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Navpancham Rajyog in April 2025 Brings Good Luck To These Zodiac Signs April Astrological Prediction in Hindi
मंगल वरुण युति - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह योग आध्यात्मिक उन्नति, सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक लाभ का योग है। परिवार में लंबे समय से चल रही अनबन अब सुलझ सकती है। धार्मिक कामों में मन लगेगा और किसी तीर्थ या यात्रा की योजना बन सकती है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपके विचारों को महत्व देंगे। जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल हो सकता है। नई कमाई के रास्ते खुल सकते हैं और भविष्य को लेकर नई योजनाएं बन सकती हैं। यह योग आपके लिए नई शुरुआत का द्वार खोल सकता है।

Navpancham Rajyog in April 2025 Brings Good Luck To These Zodiac Signs April Astrological Prediction in Hindi
मंगल वरुण युति - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए 20 अप्रैल को बन रहा नवपंचम राजयोग बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस योग के प्रभाव से आपको भौतिक सुख-सुविधाएं मिलने के योग बन रहे हैं। कई अधूरी इच्छाएं इस समय पूरी हो सकती हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई पुराना मामला आपके पक्ष में आ सकता है। करियर की दिशा में भी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अगर कोई संपत्ति विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आपको लाभ हो सकता है। लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा और एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए हर क्षेत्र में शुभ संकेत लेकर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navpancham Rajyog in April 2025 Brings Good Luck To These Zodiac Signs April Astrological Prediction in Hindi
मंगल वरुण युति - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के लिए नवपंचम राजयोग सफलता और आत्मविश्वास का संकेतक बन रहा है। इस दौरान आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी बातचीत में आत्मविश्वास दिखेगा, जिससे आप लोगों के सामने अपनी बात बेहतर तरीके से रख सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें कोई रुका हुआ सौदा फिर से मिल सकता है और उससे बड़ा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी और घर-परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। यह समय जीवन में स्थायित्व और संतुलन लेकर आ सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed