{"_id":"67f78eb9e1b638f9fb053d81","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-11-april-2025-mesh-mithun-kark-singh-kanya-kumbh-2025-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, जानें बाकी राशि वालों का हाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, जानें बाकी राशि वालों का हाल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 11 Apr 2025 06:19 AM IST
सार
Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
11 अप्रैल का राशिफल
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Aaj Ka Rashifal 11 April: आज 11 अप्रैल, शुक्रवार है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। दैनिक राशिफल की गणना के मुताबिक आज के दिन कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक उन्नति प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा साबित होगा। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। कुछ राशि वालों को आज के दिन नए पद के प्राप्ति हो सकती है और यश और कीर्ति बढ़ेगी। वहीं आज के दिन कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 अप्रैल का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नए पद के प्राप्ति होने से खुशी होगी। आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी नए पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप बिजनेस को कहीं बाहर तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। यदि संतान ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपकी किसी बात को लेकर परिवार का कोई सदस्य नाराज हो सकता है।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको उनकी संगति पर भी विशेष ध्यान देना होगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी टेंशन के साथ-साथ भागदौड़ भी बढ़ाएगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सीख लेना होगा। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके मन में कामों को लेकर उथल-पुथल रहेगी। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश कर सकता है। आपके बॉस आपकी बातों से खुश रहेंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से दूरी बनाकर रखनी होगी। आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई बहसबाजी हुई थी, तो वह आपसे माफी मांगने आ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आप किसी के कहने में आकर शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। आप आपको किसी से धन को लेकर कोई लेनदेन सोच समझकर करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।