Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Shukra Gochar: 12 महीने बाद बन रहा दुर्लभ सूर्य-शुक्र संयोग, नई नौकरी और आर्थिक लाभ के योग

Wed, 29 Oct 2025 11:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 29 Oct 2025 11:14 AM IST
सार

Surya Shukra Gochar: नवंबर 2025 में सूर्य और शुक्र की युति वृश्चिक राशि में बन रही है, जो करियर और धन लाभ के लिए शुभ संकेत देती है। इस संयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है और लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने के योग बन सकते हैं।
 

विज्ञापन
Surya Sukra Conjunction Impacts on Zodiac Sign Sun-Venus Conjunction Bring Good luck
Surya Shukra Ki Yuti - फोटो : amar ujala

Surya Shukra Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शुक्र दोनों ही अत्यंत प्रभावशाली ग्रह माने जाते हैं। सूर्य ग्रह व्यक्ति के आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पिता, सरकारी पद और प्रतिष्ठा का प्रतीक है, जबकि शुक्र ग्रह जीवन में धन, वैभव, सौंदर्य, प्रेम और वैवाहिक सुख का कारक होता है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो यह संयोग जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है।


Dev Uthani Ekadashi 2025: 1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी ? जानें डेट, महत्व और पूजन विधि
नवंबर 2025 में सूर्य और शुक्र की युति वृश्चिक राशि में बन रही है, जो कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। इस युति से कुछ जातकों की किस्मत चमक सकती है, करियर में प्रगति और धन लाभ के योग बन सकते हैं। वहीं, लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने के भी संकेत हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर इस संयोग का सबसे अधिक शुभ प्रभाव पड़ेगा।
Dev Diwali 2025: देव दिवाली पर शिववास योग समेत बन रहे हैं शुभ संयोग, खुलेंगे शुभता के द्वार

Trending Videos
Surya Sukra Conjunction Impacts on Zodiac Sign Sun-Venus Conjunction Bring Good luck
वाणी और प्रभाव में वृद्धि होने से पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में लाभ होगा। - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र की युति बेहद शुभ मानी जा रही है। यह संयोग आपकी कुंडली के धन और वाणी स्थान पर बन रहा है, जिससे आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। इस समय कार्य-व्यापार में अपार सफलता मिलने की संभावना है और आमदनी में तेज वृद्धि देखने को मिल सकती है। साथ ही यह समय आत्मबल, साहस और व्यक्तित्व निखार का भी है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या कार्य आपके हाथ लग सकता है, नई नौकरी, वाहन या संपत्ति मिलने की संभावना बढ़ जाती है। वाणी और प्रभाव में वृद्धि होने से पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में लाभ होगा।

Surya Sukra Conjunction Impacts on Zodiac Sign Sun-Venus Conjunction Bring Good luck
यह समय आर्थिक मजबूती और भाग्य के प्रबल होने का संकेत देता है। - फोटो : amar ujala

मकर राशि 
नवंबर 2025 में सूर्य और शुक्र की युति मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकती है। यह दुर्लभ संयोग आपकी गोचर कुंडली में आय और लाभ से जुड़े स्थान पर बन रहा है, जिससे इस दौरान आपकी आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होने की संभावना है। नए इनकम सोर्स खुल सकते हैं और लंबे समय से रुके हुए आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। साथ ही निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लाभ भी मिल सकता है। मित्रों, वरिष्ठों और परिवार से सहयोग मिलने से कामकाज और व्यवसाय में आसानी रहेगी। इसके अलावा, संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिलने की संभावना भी बन रही है। कुल मिलाकर, यह समय आर्थिक मजबूती और भाग्य के प्रबल होने का संकेत देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Sukra Conjunction Impacts on Zodiac Sign Sun-Venus Conjunction Bring Good luck
व्यापारियों को अच्छा धनलाभ मिलने की संभावना है - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी सूर्य और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। यह संयोग आपके कर्म भाव पर बन रहा है, जिससे करियर और कामकाज में विशेष तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। इस समय स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और मानसिक उत्साह बढ़ेगा। जीवन में स्थिरता और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। करियर में नया मुकाम हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं, नौकरी बदलने वाले जातकों के लिए समय अत्यंत अनुकूल है। पैसों की आवक बढ़ेगी, व्यापारियों को अच्छा धनलाभ मिलने की संभावना है और व्यापार का विस्तार होने के योग बनेंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed