फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dev Diwali 2025: देव दिवाली पर शिववास योग समेत बन रहे हैं शुभ संयोग, खुलेंगे शुभता के द्वार

Sat, 25 Oct 2025 10:24 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 25 Oct 2025 10:24 PM IST
सार

Dev Diwali Shubh Yog: 5 नवंबर 2025 को कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली का पावन पर्व मनाया जाएगा, जब श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर दीपदान करेंगे। इस दिन बनने वाले शुभ योगों में भगवान शिव और विष्णु की आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Dev Diwali 2025 Date Auspicious Yog and Shivvas Yog on Dev Diwali
Happy Dev Diwali 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shivvas Yog 2025: कार्तिक मास की पूर्णिमा का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ माना गया है। इस वर्ष बुधवार, 5 नवंबर 2025 को कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु देशभर में पवित्र नदियों विशेषकर गंगा, यमुना और गोदावरी में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया स्नान, दान और दीपदान हजार गुना फल देता है। गंगा तटों पर संध्याकाल में भव्य गंगा आरती और दीपोत्सव का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है, जिसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है।


Shubh Vivah Dates 2025: देवउठनी एकादशी के साथ फिर बजेंगी शहनाई, यहां जानें इस साल के शुभ विवाह मुहूर्त
ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस बार की देव दीपावली अत्यंत विशेष मानी जा रही है। 5 नवंबर को भद्रावास योग समेत कई शुभ और दुर्लभ योग बन रहे हैं। इन शुभ संयोगों में भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करने से मनुष्य को मनोवांछित फल प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
Chhath Puja: इस लकड़ी से बनाना चाहिए खरना का महाप्रसाद, यहां पढ़ें चार दिन की रस्में और महत्व

Dev Diwali 2025 Date Auspicious Yog and Shivvas Yog on Dev Diwali
Dev Diwali 2025 - फोटो : freepik

देव दीपावली मुहूर्त 2025
इस वर्ष देव दीपावली का पावन पर्व 5 नवंबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर की देर रात 10 बजकर 36 मिनट से आरंभ होकर 5 नवंबर की शाम 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार पर्व का मुख्य उत्सव 5 नवंबर को ही मनाया जाएगा। इस दिन गंगा आरती और दीपदान का शुभ समय संध्याकाल 5 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इसी अवधि में श्रद्धालु भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर पुण्य अर्जित करेंगे।।

Dev Diwali 2025 Date Auspicious Yog and Shivvas Yog on Dev Diwali
Dev Diwali 2025 - फोटो : freepik

भद्रावास योग का शुभ संयोग
देव दीपावली के दिन भद्रावास योग का दुर्लभ और शुभ संयोग भी बन रहा है। यह योग सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भद्रा स्वर्ग लोक में रहेंगी, जिसे शास्त्रों में अत्यंत मंगलकारी माना गया है। मान्यता है कि जब भद्रा स्वर्ग या पाताल लोक में रहती हैं, तो पृथ्वी पर सुख-समृद्धि और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस योग में भगवान शिव की आराधना करने से व्यक्ति के जीवन से दुख और बाधाएँ दूर होती हैं तथा सौभाग्य और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Diwali 2025 Date Auspicious Yog and Shivvas Yog on Dev Diwali
Dev Diwali 2025 - फोटो : freepik

शिववास योग का शुभ प्रभाव
ज्योतिष गणना के अनुसार इस वर्ष देव दीपावली के दिन शिववास योग का अत्यंत मंगलकारी संयोग बन रहा है। यह योग शाम 6 बजकर 48 मिनट से प्रारंभ होगा। इस विशेष योग में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। माना जाता है कि शिववास योग में की गई पूजा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास होता है।

विज्ञापन
Dev Diwali 2025 Date Auspicious Yog and Shivvas Yog on Dev Diwali
देव दीपावली के दिन बव करण और बालव करण के संयोग बन रहे हैं। - फोटो : pexel

करणों का शुभ संयोग
देव दीपावली के दिन बव करण और बालव करण के संयोग बन रहे हैं। बव करण का समय संध्याकाल 8 बजकर 44 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद बालव करण का आरंभ होगा। ज्योतिष के अनुसार इन दोनों करणों में शिव-शक्ति की उपासना अत्यंत फलदायी होती है। इस समय श्रद्धापूर्वक की गई पूजा से सभी इच्छाएँ पूरी होती हैं और साधक को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed