फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2026: फरवरी में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत में देगा दिखाई ?

Mon, 05 Jan 2026 10:49 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 05 Jan 2026 10:49 AM IST
सार

Surya Grahan 2026: फरवरी में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह साल का पहला ग्रहण भी होगा, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लेकिन क्या यह ग्रहण भारत में नजर आएगा ? आइए इसके प्रभाव को जानते हैं।

विज्ञापन
Surya Grahan 2026 date time and impact know February mai Grahan kab hai
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा महीना यानी फरवरी खगोल-ज्योतिष दोनों ही दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, इस माह नववर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। कहते हैं कि, जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर सूर्य की किरणों को आंशिक या पूर्ण रूप से ढक लेता है, तब यह अद्भुत घटना घटती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण अशुभ काल होता है, इसलिए इस अवधि में पूजा-पाठ, हवन, शुभ कार्य से लेकर नए काम की शुरुआत भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। चूंकि ग्रहण काल में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक होता है, जिस कारण गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए साल के पहले ग्रहण का भारत पर क्या प्रभाव होने वाला है, यह जानते हैं।



Budhaditya Rajyoga 2026: बुध-सूर्य की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

Surya Grahan 2026 date time and impact know February mai Grahan kab hai
Surya Grahan 2026 - फोटो : adobe

साल का पहला सूर्य ग्रहण 2026
ज्योतिषियों के मुताबिक, 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा। यह ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में दिखाई देने वाला है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, जिस कारण इसका सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा।

Surya Grahan 2026 date time and impact know February mai Grahan kab hai
Surya Grahan 2026 - फोटो : freepik
सूर्य ग्रहण के समय क्या न करें
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के समय घर में नुकीली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही आप कुछ भी काटने का कार्य भी न करें। यह अशुभ होता है।
  • इस दौरान आप मंदिर को भी न छुएं। साथ ही पूजा-पाठ के कार्य ग्रहण के समय नहीं करने चाहिए।


Meditation Before Sleep: रात को नहीं आती नींद? तो सिर्फ 5 मिनट के लिए करें ये काम, समस्या हो जाएगी छूमंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2026 date time and impact know February mai Grahan kab hai
Surya Grahan 2026 - फोटो : Freepik
  • ग्रहण के समय खाना बनाने, खाना खाने और भोजन से जुड़ा कोई भी काम नहीं करना चाहिए। इससे सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • ग्रहण प्रारंभ होने से समापन तक किसी भी तरह की यात्रा नहीं करनी चाहिए। आप खुले में भी न जाएं।
  • गर्भवतियों को घर से बाहर, खाना बनाना, सोना व घर का कोई भी काम नहीं करना चाहिए।


Rahu Mangal Conjunction 2026: मंगल-राहु की युति से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अपार धन-लाभ के बनेंगे योग

विज्ञापन
Surya Grahan 2026 date time and impact know February mai Grahan kab hai
Surya Grahan 2026 - फोटो : Freepik
  • ग्रहण के समय किसी भी तरह की चीज का सेवन न करें और पानी भी नहीं पीना चाहिए।
  • इस समय आप भूलकर भी न सोएं। साथ ही आलस्य का भी त्याग करें।
  • ग्रहण के दौरान आप बाल-नाखून भी न काटेंय़
  • गर्भवती महिलाओं को सुई, कैंची, चाकू आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
 

Shani Dev Remedies: ये फूल दिलाएंगे शनि की साढ़ेसाती और ढैया के प्रकोप से छुटकारा, जानें उपाय

Visphotak Yog 2026: फरवरी में राहु-मंगल युति से बनेगा ‘विस्फोटक योग’, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed