फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj ka tula rashifal 4 November 2026 today libra horoscope in hindi

आज का राशिफल: तुला राशि के जातक अनावश्यक विवाद से दूर रहें, पढ़ें 4 नवंबर का राशिफल

Wed, 04 Nov 2026 05:07 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 04 Nov 2026 05:07 AM IST
सार

आज आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। किसी महत्वपूर्ण काम में अंतिम समय पर रुकावट आने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

विज्ञापन
Aaj ka tula rashifal 4 November 2026 today libra horoscope in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तुला राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव माना जाता है। इस राशि के जातक संतुलित दृष्टिकोण रखने वाले, सौंदर्य के प्रति आकर्षित और रिश्तों को महत्व देने वाले होते हैं। ये जीवन में तालमेल बनाए रखने का प्रयास करते हैं और किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहना पसंद करते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है, जिससे लोग आसानी से इनकी ओर खिंच जाते हैं। संगीत, फैशन, सजावट और कलात्मक चीजों में इनकी विशेष रुचि होती है। रचनात्मक कार्यों में इनका झुकाव अधिक देखने को मिलता है। इस राशि के लोगों के लिए सफेद वस्त्र, मिठाइयां या सुगंधित वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। किसी महत्वपूर्ण काम में अंतिम समय पर रुकावट आने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। व्यापार करने वालों को किसी भी सौदे या समझौते पर अंतिम मुहर लगाने से पहले सभी शर्तों की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए। केवल मौखिक आश्वासन के आधार पर बड़ा फैसला लेने से बचें। संतान की पढ़ाई, करियर और मित्रों की संगति पर ध्यान देना भी जरूरी रहेगा। उनसे बातचीत करते रहें, ताकि उनकी जरूरतों और परेशानियों को समय रहते समझ सकें।
विज्ञापन


पारिवारिक संबंधों में भी विवेक से काम लें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ निजी या गोपनीय बातें साझा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि बात का गलत अर्थ निकाले जाने से अनावश्यक विवाद हो सकता है। आज सावधानी और समझदारी से उठाया गया कदम आपको भविष्य की कई परेशानियों से बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
नवंबर मासिक राशिफल: तुला राशि के जातकों के लिए भागदौड़ भरा रहेगा दिन, पढ़ें करियर और प्रेम जीवन का हाल
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed