Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Mangal Conjunction 2026: मंगल-राहु की युति से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अपार धन-लाभ के बनेंगे योग

Sat, 03 Jan 2026 02:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 03 Jan 2026 02:04 PM IST
सार

Rahu Mangal Conjunction 2026: ज्योतिष में मंगल और राहु को अशुभ ग्रह माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फरवरी माह में कुंभ राशि में मंगल और राहु की युति देखने को मिलेगी। इससे कुछ राशि वालों के अच्छे और शुभ दिनों की शुरूआत हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां। 

विज्ञापन
Mangal Rahu Conjunction February 2026 These Zodiac Sign Will Be Lucky
राहु और मंगल का कुंभ राशि में युति - फोटो : adobe stock

Rahu Mangal Conjunction 2026: नया साल 2026 शुरू हो चुका है और इसके साथ ही साल 2026 में समय-समय पर कई ग्रहों को गोचर और युति भी देखने को मिलेगे। ऐसा ही कुछ योग फरवरी में बनने जा रहा है जहां पर मंगल और राहु की युति होगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, फरवरी में ग्रहों के सेनापति मंगल और पापी ग्रह राहु के बीच युति बनेगी। राहु पहले से कुंभ राशि में विराजमान है जहां पर मंगल के आने से कुंभ राशि में मंगल-राहु की युति बनेगी। मंगल-युति से जहां कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है वहीं कुछ को अचानक से धनलाभ और भाग्य में बढ़ोतरी के योग भी बनेंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां। 

Trending Videos
Mangal Rahu Conjunction February 2026 These Zodiac Sign Will Be Lucky
Kumbh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए राहु-मंगल की युति बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगी। यह युति आपकी राशि से लग्न भाव यानी पहले स्थान पर बनेगा जिसे आपके साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगा। आपको इस दौरान मेहनत का अच्छा और पूरा लाभ मिलेगा। कोई नई तरह की डील होने से आपको तगड़ा फायदा होता हुआ दिखाई देगा। धन कमाने के अवसरों में वृद्धि होगी और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। 

Mesh Rashifal 2026: मेष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
 
Mangal Rahu Conjunction February 2026 These Zodiac Sign Will Be Lucky
Makar Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के के लिए राहु-मंगल की युति अच्छा फल देने के लिए बाध्य रहेंगे। यह युति आपकी कुंडली में धन भाव पर बनेगा। ऐसे में समय-समय पर आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपके वाणी और प्रभाव में वृद्दि देखने को मिलेगी। आपको अच्छे संपर्को का लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Rahu Conjunction February 2026 These Zodiac Sign Will Be Lucky
Kanya Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए राहु-मंगल की महायुति आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी। यह युति आपकी राशि से छठे स्थान पर बनेगी जिससे आपके शत्रुओं की हार होगी और आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। निवेश के मामले में आपको तगड़ा और बड़ा लाभ आपको होगा। आपकी सोची गई रणनीतियां कामयाब होंगी। आय में अचानक इजाफा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि देखने को मिलेगी। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed