फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, इस समय होगा ग्रहण शुरू, जानें भारत में दिखेगा या नहींं

Sun, 21 Sep 2025 12:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 21 Sep 2025 12:13 AM IST
सार

Surya Grahan Kab Lagega Time: आज रविवार, 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण खंडग्रास होगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत करीब रात 11 बजे से होगी जो देर रात लगभग 3 बजकर 33 मिनट तक चलेगा। आज सर्वपितृ अमावास्या भी है जिसमें पितरों को विदाई दी जाएगी। 

विज्ञापन
Surya Grahan 2025 Date Time Sutak Kaal Solar Eclipse Timing Visibility in India
साल 2025 में कब-कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik

Surya Grahan 2025: 15 दिनों के अंतराल पर आज 21 सितंबर को दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण होगा जो साल 2025 का आखिरी ग्रहण होगा। आपको बता दें इससे पहले इसी महीने 07 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था। यह चंद्र ग्रहण पितृपक्ष के शुरू होने वाले दिन पर था और अब जब 21 सितंबर को सर्वपितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर पितृ पक्ष खत्म होगा तो उस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा और धार्मिक नजरिए से सूर्य ग्रहण तब लगता है जब राहु-केतु सूर्य को अपना ग्रास बना लेते हैं, जिससे कुछ देर के लिए सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है। वहीं खगोलीय नजरिए से सूर्य ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। आइए जानते हैं साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब, कहां और किस समय लेगा और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं।



Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां, करें ये उपाय

Surya Grahan 2025 Date Time Sutak Kaal Solar Eclipse Timing Visibility in India
साल 2025 में कब-कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण- 21 सितंबर 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सर्वपितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगेगा। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। जो 21 सितंबर 2025, रविवार के दिन लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 11 बजे शुरू होगा और जो 22 सितंबर को देर रात लगभग 3 बजकर 33 मिनट तक चलेगा। इस खंडग्रास की अवधि करीब 4 घंटे और 24 मिनट की होगी। 

Surya Grahan 2025: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें इसका प्रभाव और कहां-कहां दिखेगा

Surya Grahan 2025 Date Time Sutak Kaal Solar Eclipse Timing Visibility in India
सुर्य ग्रहण 2025 सूतक काल - फोटो : Amar Ujala
सूर्य ग्रहण 2025 और सूतक काल
धार्मिक और वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व होता है। ग्रहण लगने से कुछ घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है। जब चंद्र ग्रहण लगता तो ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है, वहीं सूर्य ग्रहण में सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाता है। सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। इसमें मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2025 Date Time Sutak Kaal Solar Eclipse Timing Visibility in India
Surya Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण क्या भारत दिखेगा ?
साल 2025 का यह आखिरी सूर्य ग्रहण होगा जिसे 21 सितंबर को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात करीब 11 बजे से शुरू होगा इस कारण से भारत में ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। 
विज्ञापन
Surya Grahan 2025 Date Time Sutak Kaal Solar Eclipse Timing Visibility in India
सूर्य ग्रहण 2025 कहां-कहां दिखेगा - फोटो : Amar Ujala
साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा ?
21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग, न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed