Surya Grahan 2025 Date: आज साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण न केवल एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, बल्कि इसका धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी विशेष महत्व होता है। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है और इसके दौरान कई सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। इस ग्रहण को लेकल लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं, कि सूर्य ग्रहण का असर कब और कहां दिखाई देगा, क्या भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं, और ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए व क्या नहीं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि साल का यह अंतिम सूर्य ग्रहण कब लगेगा, कितनी देर तक रहेगा, और क्या यह भारत में नजर आएगा। इस ग्रहण का लोगों के जीवन पर क्या असर होगा। ऐसे में आइए इन सभी सवालों के जवाब विस्तार में जानते हैं। इस लेख में हम आपको सूर्य ग्रहण 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां देंगे ग्रहण की तारीख, समय, भारत में दृश्यता, सूतक काल और ग्रहण से जुड़े जरूरी नियम।
Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें इसका प्रभाव और कहां-कहां दिखेगा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:16 AM IST
सार
Surya Grahan in September 2025: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। इस ग्रहण का समय क्या रहेगा और सूतक काल कब से मान्य होगा, क्या यह भारत में दिखाई देगा, आइए विस्तार से जानते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन