फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिथुन राशि में सूर्यदेव करेंगे प्रवेश, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और सुख-सुविधा में होगी बढ़ोतरी

Tue, 11 Jun 2024 11:53 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Jun 2024 11:53 AM IST
विज्ञापन
surya gochar 2024 in mithun sun transit in gemini impact on these zodiac sign
Sun Transit 2024 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी ग्रह एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका व्यापक प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। सभी ग्रह अपने निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं। आपको बता दें कि इस माह सूर्य वृषभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के ऊपर अवश्य पड़ेगा, लेकिन इन राशियों में कुछ राशि के लोग ऐसे होंगे जिनके ऊपर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने से किन-किन राशि वालों को अच्छा लाभ मिलेगा।
surya gochar 2024 in mithun sun transit in gemini impact on these zodiac sign
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। आपकी राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सरकारी सर्विस के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
surya gochar 2024 in mithun sun transit in gemini impact on these zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सूर्य का गोचर आपके मान-सम्मान और पराक्रम में इजाफा दिलाएगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको हासिल होंगे। नई योजनाएं अच्छे तरह से आगे बढ़ेंगी। आर्थिक रूप से पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत होंगे। राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव आपके लिए मनोनुकूल फल प्रदान करेंगे। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल कर लेंगे। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी अच्छी सफलता मिलेगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। शीर्ष नेतृत्व से सहयोग मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
surya gochar 2024 in mithun sun transit in gemini impact on these zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव मिलाजुला फल प्रदान करेगा। कई बार आपका कार्य होते-होते रह जाया करेगा पूर्ण होने में समय लगा जिससे आप हताश हो सकते हैं किंतु, ऐसी परिस्थितियों से घबराएं नहीं क्योंकि अंतत सफलता आपको ही मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन के लिए प्रयास करना हो तो यह समय उत्तम रहेगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। अपने साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।
विज्ञापन
surya gochar 2024 in mithun sun transit in gemini impact on these zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। आपकी  राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए वरदान की तरह है। जो विद्यार्थी शोध परक कार्यों में लगे हैं उनके लिए तो समय और बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रह हैं। परिवार में बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed