फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2023: 15 जून से मिथुन राशि में होंगे सूर्यदेव, इन 3 राशि के जातकों की किस्मत का खुलेगा ताला

Mon, 29 May 2023 09:43 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 29 May 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 By June 15 People Of These 3 Zodiac Signs Will Get Progress There Will Be A Lot of Wealth
Surya Gochar - फोटो : अमर उजाला
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 15 जून 2023 को होगा। सूर्यदेव शुक्र की राशि से निकलकर बुध की मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। उनके इस गोचर से 3 राशियों को जमकर फायदा होगा। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी हैं। 


Weekly Horoscope (29 May-04 June): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Surya Gochar 2023 By June 15 People Of These 3 Zodiac Signs Will Get Progress There Will Be A Lot of Wealth
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके नवम भाव पर होगी। इस भाव में सूर्य के गोचर से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आपके विरोधी परास्त होंगे। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। इस समय की गई यात्राओं से आपको लाभ होगा। सरकारी नौकरी कर रहें जातकों को इस समय तरक्की मिल सकती है। निवेश किया हुआ धन लाभ देने वाला होगा। 
Surya Gochar 2023 By June 15 People Of These 3 Zodiac Signs Will Get Progress There Will Be A Lot of Wealth
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य लग्नेश होकर एकादश भाव यानी कि लाभ भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके पंचम भाव पर होगी। इस भाव में विराजमान सूर्य का गोचर आपके लिए फायदे के नए रास्ते खोलने वाला होगा। इस समय एक से अधिक आय के स्तोत्र सामने आ सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अति शुभ होगा। इस समय आपको संतान पक्ष से भी कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। शेयर मार्केट से बढ़िया लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 By June 15 People Of These 3 Zodiac Signs Will Get Progress There Will Be A Lot of Wealth
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर करेंगे। सूर्य के इस परिवर्तन से विपरीत राजयोग का निर्माण होगा और सूर्य की दृष्टि विदेश भाव यानी कि द्वादश भाव पर होगी। इस गोचर के कारण आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। इस समय आपको विदेश से लाभ होगा वहीं छात्रों को शोध के लिए विदेश जाने के मौके प्राप्त होंगे। इस समय आपके ऑफिस में आपके काम की सराहना आपको मिलेगी और आपके सीनियर इस समय आपसे प्रसन्न रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed