{"_id":"573587ca4f1c1b771b919a4c","slug":"sun-transit-in-taurus-sign-effects-on-zodiac-sign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राशि में, आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राशि में, आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर
Fri, 13 May 2016 04:30 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 15
सूर्य देव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सूर्य देव अब अगले एक महीने तक शुक्र की राशि वृष में रहेंगे। शुक्र प्रेम और भौतिक सुखों का ग्रह है। इस राशि में सूर्य का आना आपके लिए कितना और किस मामले में भाग्यशाली है आप खुद देख लीजिए।
सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राशि में, आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर
2 of 15
सूर्य देव
14 मई को शाम 4 बजकर 41 मिनट पर सूर्य अपने मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का वृष राशि में आगमन कन्या लग्न और मघा नक्षत्र में होगा। संक्रांति का स्नान और दान पुण्य का समय सुबह 10 बजकर 17 मिनट से शाम तक रहेगा। शास्त्रों में ज्येष्ठ संक्रांति के दिन जल, अनाज, पंखा, वस्त्र दान का बड़ा महत्व बताया गया है। अगर आप कुछ नहीं करें सिर्फ प्यासे लोगों को पानी भी पिलाएं तो बहुत ही पुण्य प्राप्त होगा। शनिवार के दिन इस संक्रांति का होना इस बात का संकेत है कि देश के कई भागों में जनता और प्रशासन के विरुद्ध संघर्ष हो सकता है। देश के कुछ भागों में बहुत से लोग गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं इसलिए सेहत के मामले में लोगों को सजग रहना चाहिए।
सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राशि में, आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर
3 of 15
सूर्य देव
दूसरी ओर सूर्य के वृष राशि में आने से मंगल और शनि के साथ इनका समसप्तक संबंध बना है यानी यह दोनों ग्रह सूर्य से सातवें घर में होंगे। अर्थव्यवस्था के मामले में यह योग शुभ संकेत नहीं है इससे अर्थ व्यव्स्था में उठापटक देखने को मिल सकती है। सोने चांदी की कीमत में जहां इजाफा हो सकता है वहीं दाल की कीमत कमी आ सकती है लेकिन इसमें स्थिरता नहीं रहेगी यानी तेजी मंदी बनी रहेगी। आइये अब देखें राशियों पर सूर्य के वृष राशि में आने का प्रभाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राशि में, आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर
4 of 15
मेष राशि
मेष राशिः सूर्य आपकी राशि से निकलकर वृष राशि में जा रहे हैं। धन भाव में सूर्य का आना आपके लिए आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा। आप धन संपत्ति में वृद्धि के लिए भरपूर मेहनत करेंगे। लेकिन पारिवारिक मामलों में आपकी उग्रता और क्रोध के कारण परेशानी हो सकती है। सलाह है कि वाणी पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृष राशि में, आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर
5 of 15
वृष राशि
आपकी राशि में सूर्य में आना और शनि मंगल के साथ दृष्टि संबंध बनना आपको अहंकारी और क्रोधी बना सकता है। साझेदारी के काम में आपको परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद के कारण दिक्कत महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी मेहनत और प्रयास से अर्थिक स्थिति सामान्य बनाए रखने में सफल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।