फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृष संक्रांति आज, यह है ज्योतिषी की भविष्यवाणी

Sat, 14 May 2016 02:53 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री Updated Sat, 14 May 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
sun transit in taurus sign effect
सूर्य

ग्रहों के राजा सूर्य 14 मई से लेकर 14 जून तक शुक्र की राश‌ि वृष में रहेंगे। शुक्र की राश‌‌ि वृष में सूर्य का आगमन शन‌िवार के द‌िन हो रहा है ऐसे में जो ग्रह योग बन रहे हैं वह कई बातों की ओर इशारा कर रहे हैं जो मोटे तौर पर आपकी जेब पर असर डालेंगे और आपकी परेशानी को बढ़ा सकते हैं।

वृष संक्रांत‌ि आज, यह है ज्योत‌िषी की भव‌िष्यवाणी

sun transit in taurus sign effect
वृष

पिछले दो वर्षों में मानसून के औसत से कम रहने और सर्दियों में बेमौसम की बरसात के कारण भारत में किसानों को अनेक मुसीबतों का सामना करना पड़ा। वर्तमान में भारत के 10 से अधिक राज्य सूखे की चपेट में हैं। कृषि उत्पादों की कम पैदावार के चलते दालों की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में सरकार, किसान और आम जनता सभी की उम्मीदें अब अच्छे मानसून पर टिकी हुई हैं। लेक‌िन ज्योतिषशास्त्र के दृष्टिकोण से देखे तो यह वर्ष असामान्य वर्षा का संकेत दे रहा है जिससे कुछ राज्यों में सूखा तो कहीं भारी वर्षा से जन-धन की हानि होगी। भारतीय ज्योतिष में सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश के समय बनने वाली कुंडली से खरीफ की फसल के बारे में भविष्यवाणी करने की परंपरा सदियों पुरानी रही है। और भव‌िष्यवाणी क्या कहती है आप खुद देख लीज‌िए।

वृष संक्रांत‌ि आज, यह है ज्योत‌िषी की भव‌िष्यवाणी

sun transit in taurus sign effect
वृष
आज से लगभग 2300 वर्ष पूर्व राजा विक्रमादित्य के नवरत्नों में से एक आचार्य वराहमिहिर ने अपने ग्रन्थ बृहत् संहिता में वर्षा और फसलों सम्बन्धी फलकथन के अनेक सूत्र दिया थे। वराहमिहिर के अनुसार सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश के समय यदि शनि और मंगल जैसे पाप ग्रह उससे सप्तम भाव में स्थित हों तो वह फसलों को नष्ट करते हैं। यह स्थिति 14 मई को सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश के समय निर्मित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृष संक्रांत‌ि आज, यह है ज्योत‌िषी की भव‌िष्यवाणी

sun transit in taurus sign effect
ग्रह नक्षत्र

वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे शनि और मंगल अति-वक्री अवस्था में सूर्य से सप्तम भाव में हों कर उसे अपनी पूर्ण दृष्टि से पीड़ित करेंगे।इस योग के चलते मानसून में देरी हों सकती है तथा जून में सामान्य से कम वर्षा होगी।14 मई को सूर्य के वृषभ राशि में आने के कुछ दिन बाद उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी।20 मई को शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश और 8 जून को बुध के वृषभ राशि में आने के बाद सूखे की  स्थिति उत्तर भारत में गम्भीर रूप ले सकती है।

विज्ञापन

वृष संक्रांत‌ि आज, यह है ज्योत‌िषी की भव‌िष्यवाणी

sun transit in taurus sign effect
venus planet

जुलाई के दूसरे पखवाड़े में बुध और शुक्र के जलीय राशि कर्क में गोचर के समय भारत में अच्छी वर्षा होगी। 11 अगस्त को गुरु के कन्या राशि में प्रवेश के समय और 13 अगस्त को शनि के मार्गी होने के साथ ही देश भर में भारी वर्षा का दौर शुरू होगा। जून में जहां कम वर्षा से सूखे की  स्थिति बनी रहेगी वहीं अगस्त में भारी वर्षा से आई बाढ़ तांडव मचाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed