वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक, नवग्रहों में राजा और ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत माना गया है। सूर्यदेव हर माह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य के हर माह राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर शुभ या अशुभ तरीके से पड़ता है। सूर्यदेव आज यानी 16 नवंबर 2024 को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर अपनी राशि तुला की यात्रा को विराम देते हुए अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर कर चुके हैं। सूर्य का यह गोचर शुभ योग और अच्छी स्थिति में हुआ है। सूर्य जहां पिछले एक माह से अपनी नीच राशि तुला में विराजमान थे अब अपनी नीचराशिगत भाव को छोड़कर अपने मित्र मंगल की राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपकी कुंडली के पांचवें भाव के स्वामी हैं और राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर कर रहे हैं। यहां सूर्य का प्रभाव आपके जीवन में कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव को दिखाएगा। विद्यार्थियों प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। संतान से संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसीलिए अपने कार्य-व्यापार के प्रति अधिक चिंतनशील रहें।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपके चौथे भाव के स्वामी हैं और 16 नवंबर के बाद अब आपकी कुंडली के सप्तम भाव में विराजमान है। आपकी राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी कटुता के संकेत मिल रहे हैं।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य आपके तीसरे भाव के स्वामी हैं और अब वृश्चिक राशि में गोचर करने से यह आपके छठे भाव में होने जा रहा है। राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में रणनीतियां कारगर साबित होंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। किसी कार्य को करने में किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई करने जाने के लिए प्रयास करना हो तो उस दृष्टि से यह समय अति अनुकूल फलदाई रहेगा।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य ग्रह आपके दूसरे भाव के स्वामी हैं। अब इनका गोचर आपके पांचवें भाव में होने जा रहा है। राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं। कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो उस दृष्टि से समय अनुकूल है। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा।