फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope 2025: साल 2025 की ये हैं चार भाग्यशाली राशियां, खुशियां मिलेंगी उम्मीद से कई गुना ज्यादा

Sun, 17 Nov 2024 07:14 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 17 Nov 2024 07:14 AM IST
सार

lucky zodiac signs in 2025: साल 2025 जल्द ही शुरू होने वाला है। साल 2025 में कुछ राशि वालों को बंपर लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं साल 2025 की भाग्यशाली राशियां।
 

विज्ञापन
horoscope 2025 lucky zodiac signs in 2025 these zodiac sign will be lucky in hindi
साल 2025 की भाग्यशाली राशियां - फोटो : horoscope 2025
Horoscope 2025: जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है। सभी को नए वर्ष का इंतजार रहता है क्योंकि कुछ ऐसी इच्छाएं होती हैं जो अधूरी रहती है और जिसके पूरे होने का बेसब्री से प्रतिक्षा रहती है। नए साल में इस बार कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है, जिसमें सबसे प्रमुख ग्रह शनि, गुरु और राहुकेतु होंगे। इन तीन ग्रहों के अलावा बाकी ग्रहों का भी समयसमय राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। नए साल पर प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशि वालों पर शुभ साबित होने के संकेत हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इन राशि वालों को साल 2025 में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। शुभ सूचनाएं सुनने को मिल सकती है। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। धन के मामले में साल बहुत ही अच्छा साबित होगा। लाभ प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। तरक्की के नएनए रास्ते और आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं साल 2025 में कौनकौन सी राशि के लोग सबसे ज्यादा भाग्यशाली रहने वाली है। 
horoscope 2025 lucky zodiac signs in 2025 these zodiac sign will be lucky in hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशिफल 2025
साल 2025 मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साल साबित होने जा रहा है। मेष राशि वालों के लिए साल 2025 सुखद बदलाव की ओर संकेत दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक रूप से  स्थितियां प्रबल रहेंगी। जो काम अधूरे थे वह अब इस साल जल्द ही पूरे होंगे। आपके लिए यह साल आर्थिक संपन्नता की ओर ले जा रहा है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। नई योजनाएं सही दिशा में चलेंगी। घर परिवार में सुखी और संपन्नता रहेगी। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। 
horoscope 2025 lucky zodiac signs in 2025 these zodiac sign will be lucky in hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशिफल 2025
साल 2025 में गुरु और शनि का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली और शानदार साबित होगा। गुरु के राशि परिवर्तन के कारण आपको समयसमय पर खुशियां मिलती रहेंगी। करियरकारोबार में नई ऊंचाईयों को प्राप्त करने में कामयाब होंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। अचानक से धन लाभ के एक से बढ़कर अवसर प्राप्त होंगे। निवेश के लिहाज से आने वाला साल बहुत ही लकी साबित होगा। जो कार्य अधूरे थे वह अब नए साल में जरूर पूरे होंगे। लंबी यात्राएं इस साल संभव है। जिसमें आपको नएनए और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
horoscope 2025 lucky zodiac signs in 2025 these zodiac sign will be lucky in hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशिफल 2025
तुला राशि वालों के लिए साल 2025 बहुत ही शानदार और अच्छा साबित होगा। नए साल पर आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा । आपके धन की तिजोरी इस नए वर्ष में हमेशा ही भरी ही रहेगी। अच्छे अवसरों की प्राप्ति आपको होगी। गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा फायदा तुला राशि के लोगों को ही होगा। नौकरी में प्रमोशन और कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। इस वर्ष आपके जीवन में कुछ आपकी अपेक्षा से बड़ा होने वाला होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। करियर कारोबार में सफलता और मानसिक शांति रहेगी। सेहत अच्छी और परिवार में खुशहाली रहेगी। 
विज्ञापन
horoscope 2025 lucky zodiac signs in 2025 these zodiac sign will be lucky in hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशिफल 2025
कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 बहुत ही लकी साबित होगा। नए साल में आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लगातार होगा। अचानक से लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत ही अच्छी रहेगी। मकान और वाहन का सुख आपको मिलेगा। इस साल आपको कार्यस्थल और परिवार में अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति और कोई नन्हा मेहमान आ सकता है। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed