{"_id":"6386b1a42591bf41e14bc1c9","slug":"sun-transit-in-scorpio-2022-surya-ka-dhanu-rashi-me-gocahr-impact-these-3-zodiac-sign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sun Transit 2022: सूर्य का 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश, इन 3 राशि के जातकों की बदल जाएगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sun Transit 2022: सूर्य का 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश, इन 3 राशि के जातकों की बदल जाएगी किस्मत
आनंद पाराशर
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:05 AM IST
सार
धनु राशि अग्नि तत्व की राशि हैं वहीं सूर्य ग्रहों के राजा हैं। सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 3 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
विज्ञापन
1 of 4
surya parivartan 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैदिक ज्योतिष के सूत्रों के अनुसार सूर्य एक आत्मा कारक ग्रह हैं और हर महीने वो राशि परिवर्तन करते हैं। 16 दिसम्बर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे जिसे धनु संक्रांति भी कहा जाता है। देव गुरु बृहस्पति की राशि में आकर सूर्य देव बेहद शुभ हो जाते हैं। धनु राशि अग्नि तत्व की राशि है वहीं सूर्य ग्रहों के राजा है। सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 3 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइये जानते है कि वो 3 राशियां कौन कौन सी है।
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होते है। पंचम भाव से शिक्षा, प्रेम और संतान का विचार किया जाता है। सूर्य का गोचर अब आपके नवम भाव में होगा जो की भाग्य का स्थान है। सूर्य की दृष्टि आपके तीसरे स्थान में जा रही है जो की साहस और पराक्रम का भाव है। सूर्य के इस गोचर से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस समय की गई यात्राओं से आपको लाभ होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे है। इस समय अपने प्रेमी के द्वारा गुप्त मदद मिलेगी।
3 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य लाभ स्थान यानी एकादश भाव के स्वामी होते है। इस समय सूर्य का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। तीसरे भाव से भाइयों, साहस और पराक्रम का विचार किया जाता है। सूर्य की दृष्टि इस समय आपके भाग्य स्थान पर होगी। सूर्य के इस गोचर के फलस्वरूप आपको काम के सिलसिले में की गई यात्राओं से लाभ होगा। इस समय आपके पिता से आपको बड़ी मदद मिल सकती है। आपके भाग्य का आपको पूरा साथ मिलने वाला है। आप अगर निवेश करने की सोच रहे है तो यह सही समय है। व्यापारी वर्ग को इस समय बढ़िया मुनाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुम्भ राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी होते है। सप्तम भाव से जीवनसाथी और साझेदारी का विचार किया जाता है। सूर्य का गोचर आपके लाभ स्थान में होने जा रहा है। सूर्य की दृष्टि आपके पंचम भाव यानी की संतान भाव पर होगी। सूर्य का यह गोचर छात्र वर्ग के लिए बेहद शुभ है। इस समय अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाह रहे है तो कर सकते है। आपकी पत्नी के माध्यम से आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शेयर मार्किट में निवेश करने वाले जातक इस समय सोच समझकर धन खर्च करे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।