फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य का राशि परिवर्तन: सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, जानिए किसके लिए शुभ

Tue, 15 Dec 2020 08:18 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Dec 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
sun transit in sagittarius on 15 december impact on all sign
सूर्य का धनु राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

सूर्यदेव 15 दिसंबर की रात्रि 9 बजकर 30 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में ये 14 जनवरी की सुबह तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद मकर राशि में प्रवेश करते हुए उत्तरायण की यात्रा आरम्भ करेंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्च के और तुला राशि में नीच माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

sun transit in sagittarius on 15 december impact on all sign
राशि

मेष राशि-
राशि से भाग्य भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। भाग्य उन्नति के अवसर आएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।

sun transit in sagittarius on 15 december impact on all sign
राशि
वृषभ राशि
राशि अष्टम भाव में सूर्य स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंता बढ़ा सकते हैं अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। आपके लिए किसी बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा होने का योग है। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
sun transit in sagittarius on 15 december impact on all sign
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से सप्तम भाव में सूर्य का गोचर मिलाजुला फल प्रदान करेगा। साझा व्यापार कर रहे होंगे तो मनमुटाव की संभावना बनेगी। इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। लेन-देन के मामलों में अधिक सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में भी कुछ कटुता आ सकती है। विवाह संबंधित वार्ता में भी कुछ विलंब के योग हैं। व्यापारिक वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
sun transit in sagittarius on 15 december impact on all sign
राशि

कर्क राशि
राशि से छठे भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा कार्य व्यापार की दृष्टि से किया गया प्रयास पूर्णता सफल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करने का बेहतरीन अवसर। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में भी नौकरी के लिए प्रयास कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed