सूर्यदेव 14 मार्च को सायं 6 बजकर 1 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 13 अप्रैल की मध्य रात्रि बाद 4 बजकर 31 तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके मीन राशि पर यात्रा के समय शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। पुनः चैत्र नवरात्र से शुभ कार्य आरंभ होंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीचराशिगत संज्ञक तथा मेष राशि में उच्चराशि का संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योति विश्लेषण करते हैं।
राशि परिवर्तन: सूर्यदेव का मीन राशि में प्रवेश, जानिए सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
राशि से हानिभाव में गोचर करते हुए सूर्य आपको अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। स्वास्थ्य विशेष करके बाईं आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना होगा। शरीर में भी कैल्शियम की कमी न होने पाए।झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।
वृषभ राशि
राशि से लाभभाव में गोचर करते हुए सूर्य विषम परिस्थितियों से तो मुक्ति प्रदान करेंगे किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकता है ऐसे में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति बढ़ सकती है जिसके परिणामस्वरूप आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। मित्रों एवं संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
राशि से कर्मभाव में गोचर करते हुए सूर्य कार्य-व्यापार में उन्नति तो देंगे ही किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहें हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे।शासन सत्ता का पूर्ण सुख-सहयोग मिलेगा।चुनाव से संबंधित कोई भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो परिणाम सुखद और चौंकाने वाले हो सकते हैं।विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा।अपनी योजनाओं तथा रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
कर्क राशि
राशि से भाग्यभाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के उतार चढ़ाव लाएंगे। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी और दान पुण्य भी करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए गोचर फल और अनुकूल रहेगा। आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। इन सबके बावजूद भी झगड़े विवाद से दूर ही रहें।