वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से अन्य ग्रहों के साथ युति का भी निर्माण होता है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्म का कारक माना जाता है। सूर्य हर माह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। कुंडली में सूर्य की मजबूती से व्यक्ति के करियर, नौकरी और और कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलती हैं। सूर्य 16 जुलाई को चंददेव की राशि कर्क में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक कर्क राशि में पहले से ही शुक्र और बुध ग्रह उपस्थित हैं। इस तरह से कर्क राशि में बुध, शुक्र और सूर्य की युति हो गई है। तीन प्रमुख ग्रहों की युति बनने से बहुत ही शुभ योगों का निर्माण हुआ है। बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य योग जबकि सूर्य-शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग बना हुआ है। इस तरह से एक साथ बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग बनने से कुछ राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है और इनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को भाग्य का अच्छा लाभ मिलेगा।
{"_id":"66978a4dcc65dd76660d7761","slug":"sun-transit-in-july-month-make-shukra-aditya-and-budhaditya-yoga-these-signs-will-be-lucky-and-benefits-2024-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Astrology: सूर्य राशि परिवर्तन से बना बुधादित्य और शुक्रादित्य योग, इन राशि वालों की पलटेगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Astrology: सूर्य राशि परिवर्तन से बना बुधादित्य और शुक्रादित्य योग, इन राशि वालों की पलटेगी किस्मत
Wed, 17 Jul 2024 02:43 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:43 PM IST
विज्ञापन
जुलाई माह में बना बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग
- फोटो : अमर उजाला
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
जुलाई माह में कर्क राशि में दो रोजयोगों का एक साथ बनना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपके भाग्य में अचानक से परिवर्तन देखने को मिलेगा। जो काम काफी प्रयास करने के बावजूद भी नहीं हो रहे थे वे अब आसानी के साथ पूरे होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आप अपने लक्ष्यों को आसानी से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि
जुलाई माह में बुधादित्य और शुक्रादित्य दोनों ही राजयोग एक साथ बनने से कन्या राशि वालों को लाभ के अच्छे संकेत हैं। इस योग के बनने से आपकी आमदनी में अच्छा खासा इजाफा देखने के मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी और भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे और बड़ों का आशीर्वाद आपके ऊपर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि देखने को मिलेगी। परिवार में प्रेम और स्नेह बरकरार रहेगा।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग बहुत अच्छा साबित होगा। आपके जीवन में अच्छा और शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। आमदनी में वृद्धि और सुख-साधनों में इजाफा देखने को मिलेगा। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपसी संबंधों में इजाफा देखने को मिलेगा।