फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन: आज से सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

Tue, 15 Jun 2021 11:08 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Jun 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
sun transit in gemini mithun rashi 2021 impact on all zodiac sign
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

सूर्य वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके 15 जून की सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं जिसके फलस्वरूप एक महीने से चली आ रही राहु के साथ इनकी युति भी समाप्त हो जाएगी। इस राशि पर ये 16 जुलाई की शाम 4 बजकर 51 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन राशि में शुक्र पहले से ही विराजमान हैं इनके साथ सूर्य के भी आ जाने से शुक्र और सूर्य की युति आरम्भ हो जाएगी जिसके प्रभावस्वरूप शुक्र का शुभ-अशुभ प्रभाव कम हो जाएगा। सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीच राशिगत संज्ञक तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

sun transit in gemini mithun rashi 2021 impact on all zodiac sign
राशि

मेष राशि
राशि से तीसरे पराक्रम भाव में गोचर कर रहे सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। किसी भी तरह का नया कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान सम्मान वृद्धि के योग। छोटे भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें।

sun transit in gemini mithun rashi 2021 impact on all zodiac sign
राशि

वृषभ राशि
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर कररहे सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कुछ मामलों में तो इस गोचर को बहुत अच्छा कहा जाएगा किंतु कहीं न कहीं अधिक तनाव और मानसिक कलह के कारण विषम परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
sun transit in gemini mithun rashi 2021 impact on all zodiac sign
मिथुन

मिथुन राशि
राशि पर गोचर कर रहे सूर्य का प्रभाव अत्यधिक उत्साही बनाएगा। आलस्य पर विजय प्राप्त करेंगे और रचनात्मक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, कहीं न कहीं स्वास्थ्य विशेष करके शारीरिक पीड़ा अथवा शरीर में कैल्शियम की कमी न हो इससे भी सावधान रहना पड़ेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को सफलता प्राप्ति के अच्छे अवसर। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

विज्ञापन
sun transit in gemini mithun rashi 2021 impact on all zodiac sign
राशि

कर्क राशि
राशि से बारहवें हानिभाव में गोचर कर रहे सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना अधिक रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed