सूर्य वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके 15 जून की सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं जिसके फलस्वरूप एक महीने से चली आ रही राहु के साथ इनकी युति भी समाप्त हो जाएगी। इस राशि पर ये 16 जुलाई की शाम 4 बजकर 51 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन राशि में शुक्र पहले से ही विराजमान हैं इनके साथ सूर्य के भी आ जाने से शुक्र और सूर्य की युति आरम्भ हो जाएगी जिसके प्रभावस्वरूप शुक्र का शुभ-अशुभ प्रभाव कम हो जाएगा। सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीच राशिगत संज्ञक तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
राशि परिवर्तन: आज से सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
राशि से तीसरे पराक्रम भाव में गोचर कर रहे सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। किसी भी तरह का नया कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान सम्मान वृद्धि के योग। छोटे भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें।
वृषभ राशि
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर कररहे सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कुछ मामलों में तो इस गोचर को बहुत अच्छा कहा जाएगा किंतु कहीं न कहीं अधिक तनाव और मानसिक कलह के कारण विषम परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
मिथुन राशि
राशि पर गोचर कर रहे सूर्य का प्रभाव अत्यधिक उत्साही बनाएगा। आलस्य पर विजय प्राप्त करेंगे और रचनात्मक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, कहीं न कहीं स्वास्थ्य विशेष करके शारीरिक पीड़ा अथवा शरीर में कैल्शियम की कमी न हो इससे भी सावधान रहना पड़ेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को सफलता प्राप्ति के अच्छे अवसर। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
कर्क राशि
राशि से बारहवें हानिभाव में गोचर कर रहे सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना अधिक रहेगी।