सूर्य पहुंचे अपने मित्र ग्रह चन्द्रमा की राशि कर्क में। जल तत्व की इस राशि में सूर्य के पहुंचने से सावन का महीना शुरु हो गया है। सावन का यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे।
मेष राशिः क्रोध पर काबू रखें
आपकी राशि के लिए सूर्य का यह गोचर काफी उतार चढ़ाव का संकेत दे रहा है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरुरत रहेगी, क्रोध पर काबू रखें नहीं तो बनती बात भी बिगड़ सकती है। प्रेमी अपने पुराने दिनों को याद कर तन्हाई में मुस्कुरा सकते हैं। नौकरी व्यवसाय के मामले में आप अपनी मेहनत और लगन से कामयाब होंगे।
वृष राशिः आर्थिक मामलों में आपको अनुकूलता का एहसास होगा
सूर्य आपकी राशि से तीसरे घर में गोचर करेंगे। सूर्य का यह गोचर आपको अभिमानी और अहंकारी बना सकता है ऐसे में आपको संयम से काम लेना होगा नहीं तो कार्यक्षेत्र क्षेत्र से लेकर पारिवारिक जीवन तक हर स्थान पर आपको मनमुटाव और टकराव का सामना करना पड़ सकता है। इन दिनों आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपके लिए लाभदायक होने की संभावना है। वैसे स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में आपको अनुकूलता का एहसास होगा।
मिथुन राशिः अाय से अधिक व्यय चिंता में डाल सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
सूर्य का यह गोचर आपके लिए खर्चीला रह सकता है। आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा नहीं तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना होगा। सेहत के मामलों में आपको ध्यान देने की जरुरत रहेगी। आंखों में तकलीफ हो सकती है। सगे-संबंधियों एवं मित्रों से सहयोग में कमी रहेगी, मनमुटाव भी हो सकता है।
कर्क राशिः बदलते मौसम में ज्वर बुखार की आशंका है
आपकी राशि में सूर्य के गोचर से आपमें भरपूर उर्जा का संचार होगा और आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन सूर्य का यह गोचर आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी दे सकता है, खासतौर पर बदलते मौसम में ज्वर बुखार की आशंका है। आपके स्वभाव में क्रोध बढ़ेगा जिस पर संयम रखने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से लाभ और सहयोग मिल सकता है।