फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2024: सूर्य अपनी उच्च राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि वालों को होगा फायदा

Mon, 19 Feb 2024 12:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 19 Feb 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
sun transit in aries these zodiac sign will be lucky
Surya Gochar - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को राजा का दर्जा हासिल है। सूर्य हर एक महीने में अपनी राशि बदलते हैं जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य सिंह राशि के स्वामी होते हैं और यह मेष राशि में उच्च के होते हैं। यानी सूर्य मेष राशि में होने पर सबसे ज्यादा शुभ फल प्रदान करते हैं। सूर्य अप्रैल माह में अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे। सूर्य के उच्च राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों के जीवन में विशेष प्रभाव पड़ेगा। भाग्य का साथ और अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। आइए जानते हैं सूर्य के अपनी उच्च राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों का फायदा मिलेगा। 

Budh Gochar 2024: बुध के कुंभ राशि में गोचर से बना बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

sun transit in aries these zodiac sign will be lucky
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं ऐसे में सूर्य का अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने से लाभदायक सिद्ध हो सकता है। सूर्य देव आपकी राशि से नवें भाव में गोचर करेंगे ऐसे में जो काम पिछले कई दिनों लटके हुए हैं वे पूरे होंगे। धन लाभ के अच्छे संयोग बन रहे हैं। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव हासिल हो सकते हैं। कानूनी मामले में आपकी जीत होनी पक्की है। 

Guru Gochar 2024: 12 साल बाद गुरु बृहस्पति करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों के सपने होंगे पूरे

sun transit in aries these zodiac sign will be lucky
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
सिंह राशि के जातकों के अलावा सूर्य के गोचर का सबसे ज्यादा फायदा धनु राशि को होगा। सूर्यदेव आपकी राशि से पांचवें भाव में करने जा रहे हैं। भाग्य का साथ अच्छा मिलेगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी और व्यापार में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sun transit in aries these zodiac sign will be lucky
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा होने जा रहा है। सूर्यदेव यहां से आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर होंगे। ऐसे में आपको अचानक धन लाभ के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। आय के नए-नए स्त्रोत भी मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी रहने वाली होगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed