फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राशि में, इनकी रहेगी मौज

Wed, 13 Apr 2016 12:38 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Apr 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
sun transit in aries effects on zodiac sign
सूर्य

सूर्य महाराज 12 राश‌ियों में भ्रमण करने के बाद 13 अप्रैल शाम 7 बजकर 47 म‌िनट पर मेष राश‌ि में प्रवेश करेंगे। यह संक्रांत‌ि पुनर्वसु नक्षत्र, और सुकर्मा योग में तुला लग्न में होगी। संक्रांत‌ि का पुण्यकाल दोपहर 1 बजकर 23 म‌िनट पर होगा। ज्योत‌िषशास्‍त्र के न‌ियमानुसार यह संक्रांत‌ि बुधवार को होने के कारण मंदाक‌िनी नाम की और नक्षत्रानुसार महोदरी नाम की है। इसका फल यह है क‌ि संक्रांत‌ि राजनीत‌ि में सक्र‌िय रहने वालों के ल‌िए लाभप्रद रहेगी। इस महीने भ्रष्टाचार और जैसे तैसे धन कमाने वालों की चांदी रहेगी।

अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राश‌ि में, इनकी रहेगी मौज

sun transit in aries effects on zodiac sign
सूर्य ग्रह नक्षत्र

संध्या के समय संक्रांत‌ि होने के कारण उत्तरी भारत में छ‌िट पुट वर्षा होगी लेक‌िन चक्रवात और आंधी से नुकसान होगा। सूर्य के मेष राश‌ि में प्रवेश के साथ सूर्य और मंगल के बीच युत‌ि संबंध बनेगा। सूर्य और मंगल का शन‌ि के साथ षडाष्टक योग बनेगा जो शुभ फलदायी नहीं है। इससे क‌िसी बात को लेकर जन आक्रोश सामने आ सकता है। प्राकृत‌िक आपदा के कारण जन धन की हान‌ि की भी आशंका है। आइये अब देखें मेष संक्रांत‌ि का आपकी राश‌ि पर असर।

अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राश‌ि में, इनकी रहेगी मौज

sun transit in aries effects on zodiac sign
मेष राश‌ि

आपकी राश‌ि में सूर्य मंगल का युत‌‌ि रहेगी इससे आपका जोश और उत्साह बढ़ा-चढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगी प्रशंसा म‌िलेगी। लेक‌िन क्रोध के कारण आपका बनता काम भी ब‌िगड़ सकता है इस बात का ध्यान रखें। गर्मी से होने वाली बीमारी परेशान कर सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। आर्थ‌िक मामलों में स्‍थ‌ित‌ि अच्छी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राश‌ि में, इनकी रहेगी मौज

sun transit in aries effects on zodiac sign
वृष राश‌ि

सूर्य देव आपकी राश‌ि से बारहवें घर में होंगे। मानस‌िक एवं शारीर‌िक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक भाग दौड़ और खर्च भी बढ़ेगा। अन‌िद्रा की परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। व्यवसाय में अध‌िक पर‌िश्रम से लाभ म‌िलेगा।

विज्ञापन

अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राश‌ि में, इनकी रहेगी मौज

sun transit in aries effects on zodiac sign
म‌िथुन राश‌ि

सूर्य आपकी राश‌ि से ग्यारहवें घर में है। आपके ल‌िए यह संक्रांत‌ि लाभप्रद रहेगी। आर्थ‌िक लाभ म‌िल सकता है, ज‌िन लोगों की प्रोन्नत‌ि की बात चल रही है उन्हें अच्छी खबर म‌िल सकती है। स्वास्‍थ्य अनुकूल रहेगा। पार‌िवार‌िक जीवन में आपसी तालमेल एवं सहयोग म‌िलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed